74 trains affected: रेलवे विभाग का बड़ा फैसला! 74 ट्रेनों का संचालन बंद; जानिये क्या है वजह

डीएन ब्यूरो

रेलवे विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रेलवे  विभाग का बड़ा फैसला
रेलवे विभाग का बड़ा फैसला


लखनऊ : लखनऊ के बीच गंगा पुल की मरम्मत के चलते 17 मार्च से 42 दिन तक झांसी, मुंबई, पुणे, गोरखपुर आदि रूट की नीलांचल, शताब्दी समेत 74 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मेगा ट्रैफिक ब्लॉक के चलते रेलखंड रोजाना नौ घंटे बंद रहेगा। गंगा पुल की मरम्मत से ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

ट्रेन संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ इंटरसिटी 19 मार्च से 30 अप्रैल तक, 11110 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी 20 मार्च से 1 मई तक, 51813 झांसी लखनऊ, 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर, 55345 लखनऊ कासगंज, 55346 कासगंज लखनऊ पैसेंजर, 64203 लखनऊ कानपुर सेंट्रल मेमू, 64204 कानपुर सेंट्रल लखनऊ मेमू 20 मार्च से 1 मई तक निरस्त रहेगी। 09465 अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल, 09466 दरभंगा अहमदाबाद, 05305 छपरा आनंद विहार, 05306 आनंद विहार छपरा स्पेशल 30 अप्रैल तक अलग-अलग तिथियों में निरस्त रहेगी। चारबाग से 12104 लखनऊ पुणे सुपरफास्ट, लखनऊ जंक्शन से 16094 मास एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से चलेगी। 12535 लखनऊ रायपुर गरीब रथ 120 मिनट, 64211 लखनऊ कानपुर मेमू डेढ़ घंटे, 07076 गोरखपुर हैदराबाद 150 मिनट और 05053 गोरखपुर बांद्रा स्पेशल दो घंटे देरी से चलेगी।

ये ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी

यह भी पढ़ें | UP BJP District President: यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट

11407 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस 18, 25 मार्च, 1, 8, 15, 22 अप्रैल को कानपुर स्टेशन तक ही चलेगी। 11408 लखनऊ पुणे वापसी ट्रेन 20, 27 मार्च, 3, 10, 17, 24 अप्रैल को कानपुर से ही चलेगी। 22121 एलटीटी लखनऊ सुपरफास्ट 22, 29 मार्च, 5, 12, 19, 26 अप्रैल को कानपुर तक ही चलेगी 15083 छपरा फर्रुखाबाद और 15084 फर्रुखाबाद छपरा एक्सप्रेस 19 मार्च से 30 अप्रैल तक केवल गोमतीनगर स्टेशन तक ही चलेंगी।

ये ट्रेनें चलेंगी लखनऊ-मुरादाबाद

12571 गोरखपुर आनंद विहार, 12595 गोरखपुर आनंद विहार, 22539 मऊ आनंद विहार, 22411 नाहरलागुन आनंद विहार, 22412 आनंद विहार नाहरलागुन, 12003 शताब्दी एक्सप्रेस, 15025 मऊ आनंद विहार, 15026 आनंद विहार मऊ, 15557 दरभंगा आनंद विहार, 15705 कटिहार दिल्ली लखनऊ वाया मुरादाबाद. ट्रेनें कानपुर, टूंडला और अलीगढ़ स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। 20921 बांद्रा लखनऊ, 20922 लखनऊ बांद्रा, 19670 पाटलिपुत्र उदयपुर, 19669 उदयपुर पाटलिपुत्र, 12179 लखनऊ आगरा फोर्ट, 12180 आगरा फोर्ट लखनऊ परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ शाहजहाँपुर कासगंज होकर चलेगी। 19410 गोरखपुर साबरमती, 22922 गोरखपुर बांद्रा, 22921 बांद्रा गोरखपुर, 02563 बरौनी नई दिल्ली, 02569 दरभंगा नई दिल्ली, 02564 नई दिल्ली बरौनी, 02570 नई दिल्ली दरभंगा को बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहाँपुर, कासगंज के रास्ते चलाया जाएगा।

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

यह भी पढ़ें | मातम में बदलीं होली की खुशियां! दो युवकों की मौत ,गांव में मची चीख-पुकार; जानें पूरा मामला

12511 गोरखपुर तिरुवनंतपुरम, 12521 बरौनी एर्नाकुलम, 12589 गोरखपुर सिकंदराबाद, 12591 गोरखपुर यशवन्तपुर, 15023 गोरखपुर यशवन्तपुर, 15065 गोरखपुर पनवेल, 15067 गोरखपुर बांद्रा, 20104 गोरखपुर एलटीटी, 22533 गोरखपुर यशवन्तपुर, 15269 मुजफ्फरपुर साबरमती, 22531 छपरा मथुरा, 11124 बरौनी ग्वालियर, 11080 गोरखपुर एलटीटी, 12597 गोरखपुर मुंबई, 14101 प्रयागराज कानपुर, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12144 सुल्तानपुर एलटीटी, 12174 प्रतापगढ़ एलटीटी, 13167, कोलकाता आगरा, 12875 पुरी आनंद विहार नीलांचल, 19054 मुजफ्फरपुर सूरत, 15045 गोरखपुर ओखा, 22445 कानपुर सेंट्रल अमृतसर, 22446 अमृतसर कानपुर, 12470 जम्मू तवी कानपुर, 12469 कानपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

 










संबंधित समाचार