Amarnath Yatra: अमरनाथ के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना, जानिये ये ताजा अपडेट
अमरनाथ गुफा मंदिर की आगे की यात्रा के लिए भगवती नगर शिविर से 1,550 तीर्थयात्रियों का एक जत्था सोमवार को कश्मीर के दो आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
![अमरनाथ के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से रवाना](https://static.dynamitenews.com/images/2023/07/31/amarnath-yatra-group-of-pilgrims-leaves-for-the-holy-cave-for-amarnath-know-the-latest-updates/64c7a0222ab2c.jpg)
जम्मू: अमरनाथ गुफा मंदिर की आगे की यात्रा के लिए भगवती नगर शिविर से 1,550 तीर्थयात्रियों का एक जत्था सोमवार को कश्मीर के दो आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक जुलाई को शुरू हुई 62 दिवसीय वार्षिक यात्रा में अब तक रिकॉर्ड संख्या में 3.88 लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। यह यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी।
यह भी पढ़ें |
जम्मू-कश्मीर राजमार्ग बंद, मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के लिए कोई जत्था जम्मू से रवाना नहीं होगा
अधिकारियों ने बताया कि भगवती नगर शिविर छोड़ने वाले इस सबसे छोटे जत्थे में 1,550 तीर्थयात्रियों में से 1,068 अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, जबकि 472 गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग की ओर जा रहे हैं।
प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के पिघलने के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट आई है।
यह भी पढ़ें |
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा को लेकर उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जोश, एक और जत्था रवाना, जानिये ये अपडेट