Maharajganj News: मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष, 70 साल के बुजुर्ग की मौत
बीते दिनों रामनगर में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले थे, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

महराजगंज : फरेंदा क्षेत्र के रामनगर में बुधवार को एक मामूली विवाद पर दो पक्षों के बीच एक खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान जमकर लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चले थे। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें |
Maharajganj Clash: फरेंदा में मामूली बात पर दो पक्षों में खुनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, कई घायल
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नंदे पुत्र मदन, पुरुषोत्तम पुत्र मदन, कमलेश पुत्र मदन, बाबुलल पुत्र मदन, विष्णु, अमरनाथ और कुछ महिलाओं ने मामूली बात को लेकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया था। इस घटना में चूल्हाई पुत्र गोजर (70), परशुरम प्रजापति पुत्र तूफानी प्रसाद (38) और रामकांत पुत्र जय प्रकाश (21) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें |
महराजगंज से हैरान कर देने वाला मामला, अचानक गायब हुआ 70 साल का बुजुर्ग
इसमें चूल्हाई की स्थिति बेहद गंभीर थी जिनका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस बात की सूचना परिवार को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।