Balrampur में रोटी-बेटी के रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने की अनोखी पहल

DN Bureau

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन कर जहां एक ओर दोनों देशों की सभ्यता और संस्कृति से लोगो को रूबरू कराया गया वहीं दोनों देशों के बीच रोटी बेटी के रिश्ते को भी प्रगाढ़ किया गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

महोत्सव में प्रस्तुति देने पहुंचे कलाकार
महोत्सव में प्रस्तुति देने पहुंचे कलाकार


बलरामपुर: जिला संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा भारत- नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन सशस्त्र सीमा बल नौवीं वाहिनी के मुख्यालय के परिसर में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में दोनों देशों की सभ्यता और संस्कृति का समागम देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बलरामपुर में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी मुख्यालय के मैदान में किया गया। जिसका शुभारंभ सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं एसएसबी कमांडेंट ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में दोनों देशों के सांस्कृतिक एवं मैत्री संबंधों की झलक लोगों को देखने को मिली।

दोनों देशों की संस्कृति की दिखाई झलक

भारत नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में जहाँ नेपाली कलाकारों द्वारा नेपाली थारू नृत्य एवं लोक नृत्य की प्रस्तुत किया वहीं भारतीय कलाकारों ने रघुनंदन नृत्य  द्वारा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से लोगों को परिचित कराया। 

फ्यूजन बैंड शो ने बटोरी तालिया 

यह भी पढ़ें | Balrampur: उपचुनाव के लिए 15 पोलिंग पार्टियां तैयार, ट्रेनरों ने दी ट्रेनिंग, जानिए पूरा अपडेट

भारत नेपाल मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में जहां मुंबई से आईं दीपशिखा रैना के देशभक्ति गीत और सोनाली चक्रवर्ती की राम आयेंगे की प्रस्तुति ने लोगो को भाव विभोर कर दिया वही फ्यूजन बैंड ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम ने खूब तालियां बटोरी।

स्कूली बच्चों ने भी महोत्सव में दिखाया हुनर

महोत्सव जिले के स्कूली बच्चों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया। एमएलके महाविद्यालय की छात्रा अंशिका उपाध्याय ने जहां एक ओर अपने लोक गीत से सभी को मंत्रमुग्ध किया वहीं दूसरी ओर डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। वहीं बच्चों ने लोकगीत गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

रिश्ते होंगे प्रगाढ़

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और इस प्रकार के अयोजन भारत नेपाल मैत्री संबंध और सांस्कृतिक विरासत को निश्चित ही और अधिक समृद्ध करेंगे।

यह भी पढ़ें | बलरामपुर: महाकुंभ मेले को लेकर भारत नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, जवानों ने किया गश्त

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा भारत नेपाल का रोटी बेटी का संबंध है इस कार्यक्रम से दोनों देशों के युवा इस साझा संस्कृति और विरासत को और अधिक प्रगाढ़ करेंगे।

कार्यक्रम में भारी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सीमा सुरक्षा बल के जवानों उनके परिवार जन एवं जनपद के लोक जनो की भारी उपस्थिति रही।

 










संबंधित समाचार