Balrampur: Holi को लेकर खास तैयारी में जुटी होली महोत्सव समिति, ऐसा होगा भव्य आयोजन देखते रह जाएंगे लोग

डीएन ब्यूरो

बलरामपुर में होली पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 11 मार्च से शुरू होने वाले महोत्सव को लेकर क्या है खास तैयारियां डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिए

तैयारी बैठक करते समिति के सदस्य
तैयारी बैठक करते समिति के सदस्य


बलरामपुर: जिले में होली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। छोटी काशी के नाम से विख्यात बलरामपुर में लगभग चार दिन होली का पर्व मनाया जाता है, जिसकी तैयारियों में समिति जुट गई है।

डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसार, होली महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में होली महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है।

राज कुमार श्रीवास्तव ने डाइनामाइट न्यूज़ को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 11 मार्च से होली महोत्सव का आगाज होगा। चार दिनों तक मनाए जाने वाले महोत्सव में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | बलरामपुर में सामूहिक विवाह आयोजन में कई जोड़ों ने खायी साथ जीने-मरने की कसमें

11 मार्च से शुरू होगा आयोजन

समिति के मीडिया प्रभारी भानु प्रकाश तिवारी ने बताया कि रामलीला मैदान में 11 मार्च को होली ठिठोली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इसी के साथ वर्ष 2025 का मूर्खाधिराज भी चुना जाएगा।

फूलों की होली के साथ निकलेगी शोभा यात्रा 

यह भी पढ़ें | बलरामपुर: महफ़िल-ए-शमा और गागर चादर के जुलूस से सजा बाबा हुरमत शाह का आस्ताना

होली महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक डॉ तुलसीश दुबे ने बताया की 12 मार्च को राधा कृष्ण की झांकी निकाली जाएगी। जिसमें फूलों और अबीर की होली खेली जाती है। झांकी नगर में  श्री राम लीला मैदान से सायं 5 बजे प्रारंभ होकर मेजर चौराहा, पुराना चौक, चूड़ी मार्केट होते हुए बड़ा पुल, टेढ़ी बाजार देवी दयाल तिराहे से गर्ल्स कालेज, चौक से मुख्य बाजार होते हुए वीर विनय चौक, अम्बेडकर तिराहे से श्री राम लीला मैदान में समापन होगा।

रंग भरी होली का होगा आयोजन

कृष्ण गोपाल गुप्ता ने बताया कि  13 मार्च को विभिन्न होली समितियों होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। वही 14 मार्च को शुभ महाराजा बलरामपुर द्वारा रंग भरी होली समारोह का आयोजन सिटी पैलेस में होगा। वही सायं काल होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।










संबंधित समाचार