Crime in Deoria: देवरिया में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मृतक शिवम पाण्डेय (फाइल फोटो)
मृतक शिवम पाण्डेय (फाइल फोटो)


देवरिया: जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरसिया में रविवार की सुबह गांव के बाहर एक युवक का शव फांस के फंदे से लटकता मिला। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवारजन में कोहराम मच गया है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार शव की शिनाख्त गांव के निवासी शिवम पांडेय (21) पुत्र चंद्रभूषण पांडेय के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें | Crime in Uttarakhand: बाघ की 11 फीट लंबी खाल और 15 किलोग्राम हड्डियां के साथ 4 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

मामले की जांच करते पुलिसकर्मी

शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे मारकर लटका दिया गया है। घटनास्थल का सीओ अंशुमान श्रीवास्तव,थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने मौके पर जायजा लिया।

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:

यह भी पढ़ें | Crime in Delhi: उस्मानपुर इलाके में युवक की हत्या से उठा पर्दा, जानिए क्या हुआ था विवाद

 










संबंधित समाचार