महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा ताता, हर हर महादेव के नारो से गूँजा शिवालय
महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के शिवालयों पर महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर काफी भीड़ जुटी है, लोग सुबह से ही महादेव का पूजन अर्चन कर जलाभिषेक कर रहे है।
महराजगंज: फरेंदा क्षेत्र के शिवालयों पर महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर काफी भीड़ जुटी है, लोग सुबह से ही महादेव का पूजन अर्चन कर जलाभिषेक कर रहे है,इस दौरान श्रद्धालु भगवान भोले का जयकारा लगाते हुए मंदिरों की तरफ बढ़ रहे थे।
यह भी पढ़ें |
Mahashivratri 2024: देशभर में शिवरात्रि की धूम, मंदिरों में उमड़ रही भोलेनाथ के भक्तों की भीड़
वहीं महिलाएं गीत गाकर टोलियों में मंदिरों की तरफ चल रही हैं,फरेंदा के प्रसिद्ध शिव मंदिर गोपलापुर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है,लोग भगवान शिव के ऊपर फूल, फल, चंदन, दूध, दही, मिष्ठान आदि चढ़ाकर उनका विधिवत पूजन कर रहे हैं, महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति में है, सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें |
योगी ने की शिव आराधना, प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना