रायबरेली में समोसा बनाते समय हुआ कुछ ऐसा की मची दहशत, पढ़ें पूरी खबर
रायबरेली के थाना डीह के सूची चौराहे पर समोसा बनाते समय हड़कंप मच गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

रायबरेली: रायबरेली में समोसा तलते समय कड़ाही पलटने से बुज़ुर्ग कारीगर झुलस गया है। शुक्रवार की देर रात बुज़ुर्ग को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मामला डीह थाना इलाके के सूची चौराहे का है। यहाँ चाय नाश्ते की दुकान पर 65 वर्षीय माताफेर समोसा बना रहे थे, तभी उनके ऊपर खौलते तेल कड़ाही गिर गई।
यह भी पढ़ें |
Raebareli News: खेत में काम कर रहे किसानों में मची भारी चीख-पुकार, आधा दर्जन जख्मी
गर्म तेल से झूलसे माता को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर अनुराग शुक्ला इएमओ, जिला अस्पताल ने बताया कि हमारे यहां माता फेर नाम के एक व्यक्ति जिनकी उम्र 60 वर्ष है को सूची से घायल अवस्था में लाया गया था। बताया गया कि यह झुलस गए थे। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भर्ती करके इनका इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें |
Raebareli News: रायबरेली में आधा दर्जन के ख़िलाफ गैंगस्टर कार्रवाई, जानिये पूरा मामला