Firing in Mumbai: मुंबई में बाइक सवारों ने डी-मार्ट के बाहर की फायरिंग, 1 जख्मी
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बदमाशों ने शुक्रवार सुबह डी-मार्ट के बाहर गोलियां दाग दी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सानपाड़ा इलाके में स्थित डी-मार्ट के बाहर बाइक सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी। जिससे एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना सानपाड़ा इलाके में स्थित डी-मार्ट के बाहर हुई।
जानकारी के अनुसार जिस जगह गोलीबारी हुई, वह एक व्यस्त इलाका है। हमलावरों ने 5-6 राउंड गोलियां चलाईं। जिससे इलाके के दुकानदार और वहां से गुजर रहे लोग घबरा गए।
यह भी पढ़ें |
Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमले के मुख्य आरोपी की आज होगी कोर्ट में पेशी, जाने पूरा अपडेट
घटना में घायल व्यक्ति की पहचान राजाराम ठोके (48 वर्षीय) के रूप में हुई है, जिसके पेट, कंधे और पैर में गोली लगी है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी है। जोन-1 के डीसीपी पंकज दहाने ने बताया कि ठोके के पास एपीएमसी मार्केट का कचरा इकट्ठा करने और उसके निस्तारण का ठेका है। ठोके जब एनएमएमसी वार्ड ऑफिस जा रहा था, उसी समय उस पर हमला हुआ।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
यह भी पढ़ें |
Crime in Ballia: बलिया में सरेआम चाकूबाजी से हड़कंप