Republic Day 2022: स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को मिलेगा परम विशिष्ट सेवा मेडल, 384 लोगों को वीरता पुरस्कार
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को अब परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। पढ़िये पूरी रिपोर्ट
![इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल देने का ऐलान](https://static.dynamitenews.com/images/2022/01/25/gold-madlist-neeraj-chopra-to-get-param-vashistha-seva-medal-384-people-beavery-awards-in-republic-day/61efdb0b269fd.jpg)
नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोश करने और इतिहास रचने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस पर परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। नीरज चोपड़ा के अलावा कुल 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार देने का भी ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें |
Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में आज दिलचस्प मुकाबला, भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें क्यों भारी है टीम इंडिया का पलड़ा
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से वीरता पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कुल 384 लोगों के नामों का ऐलान हुआ है। सरकार की ओर से जारी इस लिस्ट में टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है।
यह भी पढ़ें |
Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने लिखा स्वर्णिम इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड
नीरज चोपड़ा के अलावा 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं।