Holi Special 2025: Holika Dahan के दिन कर लें ये उपाय , दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट, पूरे साल बनी रहेगी लक्ष्मी माता की कृपा

डीएन ब्यूरो

होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका दहन की रात विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह जीवन के कष्टों को दूर करने और शुभ ऊर्जा प्राप्त करने के लिए बेहद प्रभावशाली होती है। कैसे, पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की ये स्पेशल रिपोर्ट

Holi होली के दिन कर लें ये उपाय
Holi होली के दिन कर लें ये उपाय


नई दिल्लीः होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन हिंदू धर्म में होलिका दहन की रात विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकि यह जीवन के कष्टों को दूर करने और शुभ ऊर्जा प्राप्त करने के लिए बेहद प्रभावशाली होता है। 

डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, होलिका दहन वाले दिन कुछ खास कार्य करने होते हैं, जो जीवन में काफी महत्व रखते हैं। जैसे- अपने पितरों और ईष्ट देव का ध्यान कर उनकी पूजा करना, शुभ मुहूर्त में ही पूजा करना, होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा करना और होलिका दहन होने पर होलिका की अग्नि की परिक्रमा अवश्य करना है। 

 

हर किसी के जीवन में समस्या आती जाती रहती है, लेकिन कई लोगों के जीवन में समस्या कुंडली मारकर बैठी रहती है।

अगर आपके जीवन में भी समस्या जाने का नाम नहीं ले रही है और ना ही आपको इसका निदान मिल रहा है। तो ऐसे में आप होलिका दहन के दिन कुछ उपाय करके इन सभी से छुटकारा पा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें | Home Remedies: होली के रंगों से आपके चेहरे में भी हो जाती है एलर्जी, तो करें इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल

 

होलिका दहन में करें ये उपाय 


नकारात्मक ऊर्जा के लिएः अगर आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का साया जाने का नाम नहीं ले रहा है। तो आप होलिका दहन के दिन सरसों और काले तिल को अपने ऊपर से घूमा कर होलिका की आग में डाल दीजिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।

 

धन से संबंधित समस्याएंः धन से संबंधित समस्या के लिए आप दो उपाय को कर सकते हैं। पहला होलिका दहन के बाद जब इसकी राख ठंडी हो जाए, तो उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 

 

यह भी पढ़ें | Skin Care: बेदाग-कोमल त्वचा के लिए इस्तेमाल करें चारकोल फेस पैक, जानें इसके फायदे


दूसरा एक लक्ष्मी कौड़ी यंत्र, चार पटासे और एक हल्दी की गांठ लेनी है। इसके बाद इसे अपने ऊपर से 21 बार घुमाकर होलिका अग्नि में जाल देना है। इस वक्त आपको कहतना है कि '"जितनी भी धन संबंधित समस्या हो रही है वो अब ठीक हो रही है"। ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। 

 

प्रेम संबंधित समस्याएंः प्रेम संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आपको 1.25 किलो चीनी लें और उसे अपने ऊपर 21 बार फेरें। इसके बाद इसे होलिका दहन में जला दें और कहें "रिलेशनशिप में जो परेशानी हो रही है, वो अब ठीक हो रही है"। ऐसा करने से प्रेम संबंधि समस्या दूर हो जाएगी। 










संबंधित समाचार