शर्मनाक: अस्पताल में भर्ती मरीज को वॉर्ड ब्वॉय ने कचरे के ढेर पर फेंका
बिहार के हाजीपुर जिले से मानावती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर अस्पताल में भर्ती मरीज को वार्ड ब्वॉय ने कचरे के ढेर पर फेंक दिया। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..
![मरीज को फेंका कचरे के ढेर पर](https://static.dynamitenews.com/images/2018/12/30/hospital-staff-allegedly-dumped-patient-on-garbage-in-bihar/5c28a6eef36df.jpeg)
पटना: हाजीपुर सदर अस्पताल में अमानवीयता का मामला सामने आया है। यहां भर्ती मरीज को वॉर्ड ब्वॉय ने कचरे के ढेर पर फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक आग से झुलस गया था। इस पर उसे लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, युवक को यहां बेहतर उपचार तो नहीं मिला, उल्टा उसे अस्पताल के वार्ड ब्वाय ने कचरे के ढेर में मरने के लिए छोड़ दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जांच की बात कही है।
यह भी पढ़ें: शर्मसार: सगी भतीजी से प्यार.. बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, फिर भतीजी संग हुआ फरार
यह भी पढ़ें |
बिहार के हाजीपुर में हुआ बड़ा रेल हादसा, 7 की मौत और कई घायल
![](http://www.dynamitenews.com/images/2018/12/30/hospital-staff-allegedly-dumped-patient-on-garbage-in-bihar/44a444c.jpg)
वहीं इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये बिहार में कौन सा राज है? उन्होने कहा कि इतनी भी बर्फ नही गिर रही थी कि आपकी जुबान ही जम जाए।
सदर अस्पताल के अधीक्षक का कहना है की मामले की जांच की जा रही है, और दोषी के खिलाप कड़ा कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें |
रेल मंत्री ने भारतीय रेल को बताया था सुरक्षित..जानिए.. क्या कहते हैं आंकड़ें..