Jio 5G Services: रिलाइंस जियो चेयरमैन आकाश अंबानी ने किया 5G सर्विस का शुभांरभ
राजस्थान के नाथद्वारा में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने Jio 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
![आकाश अंबानी ने लॉन्च की Jio 5G सर्विस](https://static.dynamitenews.com/images/2022/10/22/jio-5g-services-on-dhanteras-jio-has-gifted-5g-service-to-the-country-know-the-latest-updates/635395922f36d.jpg)
राजसमंद (राजस्थान): रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने धनतेसर के मौके पर राजस्थान में राजसमंद के नाथद्वारा से Jio 5G सर्विस को लॉन्च किया।
Rajasthan: Chairman of Reliance Jio, Akash Ambani launches Jio 5G services in Nathdwara, Rajsamand @reliancejio #Reliance pic.twitter.com/7m2rM7cuIq
— Dynamite News (@DynamiteNews_) October 22, 2022
आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता शनिवार सुबह 11 बजे नाथद्वारा पहुंचे, वहां इस कपल ने श्रीनाथजी के दर्शन किए और उनकी पूजा की। इसके बाद राजसमंद के मोतीमहल में टैबलेट का बटन दबाकर Jio 5G सर्विस का शुभारंभ किया।
यह भी पढ़ें |
5G Services: रिलायंस जियो के चीफ आकाश अंबानी बोले- 5जी प्रौद्योगिकी आपदा प्रबंधन समेत इन क्षेत्रों का करेगी कायाकल्प
देश के हर कोने तक पहुंचेगा Jio 5G का इंटरनेट
Jio 5G सर्विस को लॉन्च करते वक्त चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि देश के हर कोने तक Jio 5G का हाईस्पीड इंटरनेट पहुंचेगा और इसकी शुरुआत आज हो चुकी है। इतना ही नहीं उन्होंने सभी को दीवाली की शुभकामनाएं दीं
चेन्नई में भी लॉन्च हुई Jio 5G सर्विस
यह भी पढ़ें |
अगर होना है मालामाल तो धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीज
राजस्थान के नाथद्वारा के साथ-साथ ही तमिल नाडू के चेन्नई में भी Jio 5G सर्विस लॉन्च की गई।
मालूम हो कि, 5 अक्टूबर को जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी से 5G सेवाओं की देश में शुरुआत की थी।