गोरखपुर: खजनी को मिली सुरक्षा की नई मजबूती, भगवानपुर फोरलेंन के किनारे बनेगी नई पुलिस चौकी
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी खुशखबरी मिली हैं, भगवानपुर में जल्द ही एक नई पुलिस चौकी का निर्माण शुरू होने जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

खजनी: भगवानपुर में जल्द ही एक नई पुलिस चौकी का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इस चौकी से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। एसओ सदानन्द सिन्हा के अथत प्रयास ग्राम प्रधान के सहयोग से एसपी साउथ के नेतृत्व में नई पुलिस चौकी की शौगात ख़जनी क्षेत्र के जनता को मिलेगी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भगवानपुर के ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सिंह के प्रयासों से यह सपना हकीकत में बदल रहा है। उन्होंने 17 डिसमिल भूमि चिह्नित कर प्रशासन को सौंप कर क्षेत्र की जनता के लिए नई चौकी लाने का सहनीय प्रयास किया है। इस चौकी के पास छपियां पशु बाजार, मत्स्य पालन केंद्र, लिंक एक्सप्रेस-वे का जीरो प्वाइंट, पेप्सिको इंडिया कंपनी और भीटी खोरिया गांव जैसे कई महत्वपूर्ण स्थान हैं। इन सभी जगहों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में यह चौकी अहम भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें |
गोरखपुर: पासपोर्ट सत्यापन में देरी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई, एसएसपी ने दिए ये निर्देश
जल्द शुरू होगा निर्माण
तहसील प्रशासन जल्द ही भूमि को पुलिस विभाग को हस्तांतरित करेगा और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एसपी दक्षिणी जितेन्द्र कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि भगवानपुर में नई चौकी बननी है। उन्होंने बताया कि भूमि चिह्नित हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें |
IT Raid in Gorakhpur: गोरखपुर में आयकर विभाग की छापेमारी, व्यापारियों में हड़कंप, जानिये पूरा अपडेट
क्षेत्रवासियों में खुशी
इस खबर से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें उम्मीद है कि इस चौकी से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगेगी और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी। थानाध्यक्ष सदानन्द सिन्हा ने बताया एसपी साउथ का हौसला और ग्राम प्रधान शैलेन्द्र सिंह के सहयोग से कामयाबी मिल रही है, लगभग तीन माह से नई चौकी के लिए प्रयास कर रहा था, जमीन की पैमाइस भी की गई, नई चौकी क्षेत्र के लोगो को सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाभ मिलेगा।