Maha Kumbh Stampede: गोरखपुर में मृतकों का शव पहुंचा तो देखिए कैसे मचा कोहराम
महाकुंभ के दौरान संगम तट पर हुई भगदड़ में मारे गए गोरखपुर के निवासी का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
गोरखपुर: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संगम तट पर हुई भगदड़ में मारे गए गोरखपुर निवासी का शव घर पहुंचा तो गांव में मातम पसर गया। उनवल नगर पंचायत, खजनी तहसील के निवासी पन्नालाल साहनी और नगीना देवी के शव आज सुबह उनके घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रुदन देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, पन्नालाल साहनी अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ प्राइवेट अर्टिगा गाड़ी में प्रयागराज गए थे, जबकि नगीना देवी अपने रिश्तेदारों के साथ बोलेरो गाड़ी से वहां गई थीं। अचानक हुई भगदड़ में दोनों परिवारों के कई सदस्य घायल भी हुए, लेकिन पन्नालाल और नगीना देवी की जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ल और नायब तहसीलदार खजनी राम सूरज प्रसाद मृतकों के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस दिया। उन्होंने परिजनों को प्रदेश शासन द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें |
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ भगदड़ में गोरखपुर-बस्ती मंडल के 34 लोग लापता, देखिये सूची, कब जागेगी योगी सरकार
नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई
नम आंखों से अंतिम विदाई दी, विधायक और नायब तहसीलदार मृतकों की शवयात्रा में भी शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं। नगीना देवी का अंतिम संस्कार उनके छोटे पुत्र सिकंदर साहनी ने किया, जबकि पन्नालाल का अंतिम संस्कार उनके नाती हिमांशु साहनी (12 वर्ष) ने किया।
यह भी पढ़ें |
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ भगदड़ मामला, न्यायिक आयोग ने किया ये काम
इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजनों को शोक संवेदनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, चेयरमैन, सभासद और रिश्तेदार पहुंचे। सभी ने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस दिया।