Maharashtra Ministers Portfolio: क्या है सीएम फडणवीस के पास? महाराष्ट्र में जानें किसको क्या विभाग मिला
देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार के मंत्रियों की शपथ के बाद शनिवार को अब उनके विभागों का बंटवारा हो गया है।
महायुति के कुल 39 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, सीएम देवेंन्द्र फडणवीस के पास गृह विभाग, कानून एवं न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन विभाग के साथ ही सूचना एवं प्रचार विभाग का भी है।
शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास एवं आवास और लोक निर्माण विभाग का जिम्मा मिला है। वहीं एनसीपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम अजित पवार के खाते में वित्त मंत्रालय, योजना और आबकारी विभाग आया है।
इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
इसके अलावा चंद्रशेखर बावनकुले राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धनंजय मुंडे को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, पंकजा मुंडे को पर्यावरण और पशुपालन विभाग, उदय सामंत को उद्योग विभाग, माणिकराव कोकाटे को कृषि विभाग का जिम्मा दिया गया है।
इसके अलावा जयकुमार गोरे के पास ग्रामीण विकास विभाग का जिम्मा रहेगा। गुलाबराव पाटिल को जल आपूर्ति विभाग, अदिति तटकरे को महिला एवं बाल विकास विभाग, संजय शिरसाट को सामाजिक न्याय विभाग सौंपा गया है।
वही, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, गणेश नाइक को वन विभाग, राधाकृष्ण विखे पाटिल को जल संसाधन, हसन मुश्रीफ को चिकित्सा शिक्षा विभाग सौंपा गया है। अशोक उइके को आदिवासी विकास, आशीष शेलार को आईटी, संस्कृति विभाग मिला है।
फडणवीस सरकार में 19 भाजपा, 11 शिवसेना और 9 NCP कोटे से मंत्री शामिल किए गए हैं।