Maharashtra Blast: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल

डीएन ब्यूरो

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर है। भंडारा जिले की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एक बड़े धमाके से 5 लोगों की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट



भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले से एक बड़ी खबर है। यहां शुक्रवार सुबह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एक बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके में फैक्ट्री के 5 कर्मचारियों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ लोग घायल बताये जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेट की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है।

अभी कई लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं।

बताया जा रहा है ब्लास्ट इतना तेज था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। लोग इधर-उधर भागने लगे। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बचाव और चिकित्सा दलों को विस्फोट स्थल पर तैनात किया गया है और जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। विस्फोट के कारण कारखाने में भीषण आग की चपेट में आने से लोगों की मौत हई। अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके की आवाज 4 से पांच किमी दूर तक सुनाई दी. आवाज सुनकर आसपास के लोग कारखाने की ओर दौड़े. कारखाने से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं. जानकारी के मुताबिक, यह विस्फोट जवाहरनगर स्थित फैक्ट्री की सी सेक्शन 23 बिल्डिंग में हुआ।

भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री धमाके पर कलेक्टर संजय कोल्टे ने कहा कि ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की छत बुरी तरह से ढह गई है। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है। लगभग 12 लोगों के दबे होने की आशंका थी, जिसमें से दो को निकाल लिया गया है।

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं: