मेरठ: भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक, लोक सभा चुनावों में यूपी को साधने की कोशिश जारी
आगामी लोक सभा चुनाव-2019 के मद्देनजर यूपी को साधने के लिये भाजपा की मेरठ में हो रही दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा रहे है। पूरी खबर..
![प्रदेश कार्य समिति की बैठक से पहले भाजपा नेता](https://static.dynamitenews.com/images/2018/08/11/meerut-bjp-two-day-working-committee-meeting-inauguration-rajnath-singh-cm-yogi/5b6ecff52a1d2.jpeg)
मेरठ: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मेरठ में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का दीप जलाकर शुभारंभ किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कार्यसमिति की बैठक के समापन के मौके पर रविवार को बैठक में उपस्थित होंगे। इस बैठक में पार्टी संगठन में नई जान फूंकने समेत आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बाबत कई महत्वपूर्ण निर्णय लेगी।
यह भी पढ़ें |
सियासी हलचलों के बीच UP CM योगी ने PM मोदी से की मुलाकात, डेढ घंटे चली 'खास' बैठक, जानिये हर अपडेट
इस बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सांसद विनय कटियार समेत भाजपा के कई नेता शिरकत कर रहे है।
यह भी पढ़ें |
महराजगंज पहुंचे राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, ये रही खास बात
आगामी लोक सभा चुनावों के मद्देनजर यूपी को साधने के लिये भाजपा की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें पार्टी संगठन स्तर पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेगी और आगामी चुनावों की रणनीति भी तय करेगी।