Merry Christmas 2024: देशभर में क्रिसमस की धूम, देखिये दिल्ली वाले कैसे मना रहे जश्न

डीएन ब्यूरो

आज दुनियाभर में क्रिसमस ईव को लोग अपने-अपने अंदाज़ से सेलिब्रेट कर रहे हैं। देखिए दिल्ली वाले कैसे मनाते हैं ये त्योहार। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरी खबर



नई दिल्ली: आज दुनियाभर में क्रिसमस ईव को लोग अपने-अपने अंदाज़ से सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

धूम-धाम से मनाया जाता है त्योहार

क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को यीशु मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को दुनिया भर में अरबों लोग 25 दिसंबर को एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में मनाते हैं। अधिकतर देशों में क्रिसमस पर छुट्टियां मनाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें | Delhi Election: ₹2100 या ₹2500? महिलाओं को कितने रुपये में लुभा सकते हैं नेता, देखिए दिल्ली की महिलाओं ने क्या कहा

क्रिसमस ट्री का खास है महत्व

क्रिसमस से पहले के हफ्तों में, कई घरों को क्रिसमस ट्री लगाया जाता है और इसे अलग-अलग ऑर्नामेंट्स से सजाया जाता है, वहीं कई जगहों पर  25 दिसंबर से पहले क्रिसमस के मौके पर पार्टियों का आयोजन भी किया जाता है। 

इस मौके पर सुबह से ही लोग प्रभु यीशु की प्रार्थना करने के लिए अलग अलग चर्चों की ओर जा रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ ने आज क्रिसमस ईव पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल सहित कई चर्चों में कई लोगों से बातचीत की और प्रभु यीशु और क्रिसमस पर उनके विचार जानने की कोशिश की।  

यह भी पढ़ें | क्रिसमस पर राहा के साथ पहली बार लोगों के सामने आए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट

वहां मौजूद एक शख्स ने कहा कि हम इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान देखने के लिए उन्हें उपहार बांटते हैं।

अलग अलग लोगों की राय जानने के लिए आप डाइनामाइट न्यूज़ की वीडियो देख सकते हैं।
 










संबंधित समाचार