Mumbai Boat Fire: बीच समुंदर में नाव में लगी आग, 20 लोग थे सवार, जाने ताजा हालात
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास अलीबाग में समुद्र में एक नाव में आग लग गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास अलीबाग में समुद्र में शुक्रवार एक नाव में आग लग गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस नाव पर 18-20 यात्री सवार थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक मछली पकड़ने वाली नाव में भीषण आग लग गई। आग लगने का वास्तविक कारण क्या है, इसके बारे में फिलहाल सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें |
Etawah Firebreak: इटावा में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 13 लोगों को ऐसे किया गया Rescue
बीच समुद्र में बोट में आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाव में भीषण आग लगी देखी जा सकती है।
शुक्रवार सुबह जैसे ही नाव में आग लगी वैसे ही समुद्र में रेसक्यू अभियान शुरू कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय मछुआरों की मदद से फिशिंग बोट में सवार सभी लोगों को बचा लिया।
यह भी पढ़ें |
Mumbai Police की बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा Action
आग लगने की इस घटना में नाव 80 प्रतिशत जल गई। नाव के ऊपर लगा जाल भी जल गया है। बताया जा रहा है कि नाव पर 18 से 20 लोग सवार थे। सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। नाव का मालिक साखर गांव का राकेश मारुति है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से नाव को किनारे पर लाया गया और आग बुझाने का काम जारी है।