Padma Awards 2025: पद्म पुरस्कारों का किया गया ऐलान, देखिए किन्हें मिला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखिए किन्हें मिला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नई दिल्ली: 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित किया।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। साथ ही उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाईयां भी दी।
A total of 113 individuals to conferred with Padma Shri Awards. #RepublicDay #padmaawards #PadmaShri #Freedfighters #art #ScienceEngineering @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/BUK9c4ux7H
— Dynamite News (@DynamiteNews_) January 25, 2025
इन लोगों को मिला पद्मश्री
सेब सम्राट-हरिमन शर्मा
नशा मुक्ति की नायिका-जुमदे योमगम गैमलिन
दिमा हसाओ नृत्य-जॉयनाचरण बथारी
नेपाली गीत के गुरु-नरेन गुरुंग
होम्योपैथ-विलास दांगरे
योगा-साईखा एजे अल सबाह
सुजनी की वैश्विक देवी-निर्मला देवी
मुशहर के मसीहा-भीम सिंह भवेश
गांधी ऑफ द हिल्स-राधा बहिन भट्ट
साबरकांठा नो सहयोजक-सुरेश सोनी
मुरिया का मान, बस्तर की शान-पांडी राम मानवी
ब्राजील के वेदांत गुरु-जोनास मसेटी
निमाड़ी के नोवलिस्ट-जगदीश जोशीला
कैथल का एकलव्य-हरविंदर सिंह
निर्गुण भक्ति के भेरु-भेरू सिंह चौहान
घुमंतु गूरु-वेंकप्पा अंबाजी सुगातकर
थविल थलाइवा-पी दच्चनामूर्ति
सर्वाइकल कैंसर क्रूसेडर-नीरजा भाटला
महाराष्ट्र के अरण्य ऋषि-मारुति भुजंगराव चितम्पल्ली
ग्रैंड मदर ऑफ गोंबियाता-भिमव्वा दोदाबलप्पा सिल्केयातारा
होल्कर वीवर ऑफ होप-सैली होलकर
भजनों की बेगम-बतूल बेगम
वेलू आसान
मां दुर्गोर ढाकी दास-गोकुल चंद्र दास
हीलिंग विद होप-विजयलक्ष्मी देशामाने
वन के वनबंधु-चैतराम देवचंद पवार
लीबिया लोबो सरदेसाई
परमार लवजी भाई नागजी भाई
यह भी पढ़ें |
Padma Awards 2025: आज होगा पद्म पुरस्कारों का ऐलान, जानिए पद्म पुरस्कारों के बारे में सब कुछ
Padma Shri is the fourth highest civilian award in the country.#RepublicDay #padmaawards #PadmaShri #Freedfighters #art #ScienceEngineering @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/kknwA7EoQ2
— Dynamite News (@DynamiteNews_) January 25, 2025
किन्हें दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार?
बता दें कि पद्म पुरस्कारों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा आदि के संबंध में दिए जाते हैं। इस पुरस्कारों को तीन कैटेगरी में बांटा जाता है। पद्म विभूषण को असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, पद्म भूषण को उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्मश्री को विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
पद्म विभूषण, भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, जो असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
PADMA AWARDS 2025:
7 Padma Vibhushan #PadmaAwards2025 pic.twitter.com/H0kbpBvMmpयह भी पढ़ें | पद्म पुरस्कार 2019: ट्रांसजेंडर समेत 112 लोग पद्म पुरस्कार से हुए सम्मानित
— Dynamite News (@DynamiteNews_) January 25, 2025
पद्म भूषण, यह भारत रत्न और पद्म विभूषण के बाद देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
PADMA AWARDS 2025
— Dynamite News (@DynamiteNews_) January 25, 2025
19 Padma Bhushan#PadmaAwards2025 pic.twitter.com/7yKzBoosxf