Parliament Session: लोकसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, जानिये कुछ बड़ी बातें

डीएन ब्यूरो

लोकसभा में बजट पर चर्चा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर एक के बाद एक कई हमले बोले। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पीएम मोदी की मुख्य बातें

लोकसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला
लोकसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला


नई दिल्ली: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर संसद में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर कई हमले बोले। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपल्ब्धियों को भी गिनाया। पीएम मोदी ने कहा कि हम जहर की राजनीति नहीं करते हैं। हम संविधान को जीते हैं और इस पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।   

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम 2025 में हैं और 21 वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। समय तय करेगा कि इसमें क्या हुआ, कैसे हुआ। अगर हम राष्ट्रपति के संबोधन का बारीकी से अध्ययन करेंगे तो ये साफ नजर आता है कि एक नए भारत के लिए आत्मविश्वास जगाने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग अर्बन नक्सल की भाषा खुलेआम बोलते हैं। अर्बन नक्सल की भाषा बोलने वाले लोग न तो देश को समझते हैं और न हीं संविधान को समझते हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें

यह भी पढ़ें | Maha Kumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे पीएम मोदी; संगम में लगाई डुबकी, साधु-संत संग करेंगे पूजा

1. राष्ट्रपति का संबोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला, नया विश्वास जगानेा वाला और जनसामान्य को प्रेरित करने वाला है।

2. हमारी सरकार ने नारे नहीं दिए, गरीबों की सच्ची सेवा की. पांच-पांच दशक तक झूठे नारे दिए गए।

3. मिडिल क्लास के सपने ऐसे ही नहीं समझे जाते। इसे समझने के लिए जज्बा चाहिए। मोदी को बहुत दुख के साथ कहना है कि कुछ लोगों के पास ये है ही नहीं।

4. कुछ नेताओं का फोकस अपने घर के स्टाइलिश बाथरूम पर है। हमारा फोकस तो हर घर नल से जल पहुंचाने पर है। हमने 12 करोड़ लोगों को नल से जल दिया। 

यह भी पढ़ें | Delhi Polls 2025: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से एक्सक्लूसिव बातचीत; देखिये क्या बोले EVM समेत लोकतंत्र के पर्व पर

5. हमारा फोकस गरीबों के घर बनाने पर है, जो लोग गरीबों की झोपड़ी में फोटो सेशन कराते हैं, उनको गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। 

6. हमारे देश में एक प्रधानमंत्री हुआ करते थे, उनको मिस्टर क्लीन कहने का फैशन हो गया था। उन्होंने एक समस्या को पहचाना था और कहा था कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो गांव में 15 पैसा पहुंचता है। उस समय तक तो पार्लियामेंट तक एक ही पार्टी का राज था।

7. हमारा मॉडल है, बचत भी, विकास भी। जनता का पैसा, जनता के लिए। हमने जनधन, आधार की जैन ट्रिनिटी बनाई और डीबीटी से देना शुरू किया और हमारे कार्यकाल में 40 करोड़ रुपये सीधे जनता के खाते में जमा किए।










संबंधित समाचार