Crime News: गर्भवती महिला की जलने से मौत, दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप

डीएन ब्यूरो

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की एक गर्भवती महिला को गंभीर रुप से जलने के चलते ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

महिला की जलने से मौत (फाइल फोटो )
महिला की जलने से मौत (फाइल फोटो )


मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की एक गर्भवती महिला को गंभीर रुप से जलने के चलते ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए जलाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें | Road Accident in MP: मुरैना में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, तीन दर्जन यात्री घायल

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतका के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान के अनुसार मुरैना के उत्तमपुरा निवासी एक विवाहित गर्भवती महिला रेनू जाटव (23) को दहेज में कार नहीं दिए जाने पर गत 27 जुलाई को उसके ससुराली जनों ने खटिया से बांधकर केरोसिन डालकर जला दिया था।

यह भी पढ़ें | Crime in MP: लूट के इरादे से बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी पिता-पुत्र को मारी गोली, हालत गंभीर

गंभीर रूप से जली हुई महिला रेनू को उपचार के लिये ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कल देर रात उसने दम तोड़ दिया। कल पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजन जब रेनू और उसके शिशु के शव को ससुराल में अंतिम संस्कार के लिये सौंपने गए, तो वहां घर का ताला लगा हुआ मिला, क्योंकि वे रेनू की मौत की खबर सुनकर फरार हो गए हैं। (वार्ता) 










संबंधित समाचार