राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को हरियाणा के दौरे पर, जानिये उनका पूरा कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हरियाणा के करनाल और हिसार का दौरा करेंगी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
![राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू](https://static.dynamitenews.com/images/2023/04/23/president-murmu-to-visit-haryana-on-monday-know-his-complete-program/64452a7605e0b.jpg)
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हरियाणा के करनाल और हिसार का दौरा करेंगी। यह जानकारी रविवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।
यह भी पढ़ें |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति करनाल में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्- राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के 19वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हंगरी, पुर्तगाल सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।