UP News: ईद पर इन जिलों में बवाल, नजाम के बाद पुलिस से इस बात पर हुई झड़प
आज पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विवाद देखने को मिला है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की खास रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ईद-उल-फितर 2025 के मौके पर नमाज अदा करने के दौरान कई जगहों पर पुलिस और अकीकतमंदों के बीच नोकझोंक के साथ झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाई गई थी। जिसके चलते मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर और लखनऊ में कुछ स्थानों पर हंगामा हुआ।
लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पुलिस द्वारा उनके काफिले को रोकने और ईदगाह तक पहुंचने में दिक्कत होने पर सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा, "कभी इतनी बैरिकेडिंग नहीं देखी। पुलिस ने मुझे यहां आने से रोका। बड़ी मुश्किल से मैं आ सका।" उन्होंने इसे तानाशाही करार देते हुए कहा कि यह सब इसलिए किया गया, जिससे दूसरे धर्म के लोग अपने त्योहारों में शामिल न हो सकें।
अखिलेश यादव के साथ आई ममता बनर्जी
यह भी पढ़ें |
लखनऊ की सड़कों पर महिला सपाईयों और पुलिस के बीच जोरदार भिड़ंत, देखें ये वीडियो
अखिलेश यादव ने आगे कहा, "आज सबसे बड़ा खतरा देश के संविधान को है। बीजेपी का ध्यान भ्रष्टाचार और घोटालों पर नहीं है, वे केवल मुद्दों से लोगों को भटकाने का काम कर रहे हैं।" उन्होंने ममता बनर्जी का भी समर्थन करते हुए कहा कि बीजेपी बिहार और बंगाल में झूठा प्रचार कर रही है। उनका प्रचार तंत्र पूरी तरह से असफल है।
मुरादाबाद में नमाजियों का हंगामा
मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने जा रहे नमाजियों को पुलिस द्वारा रोकने पर हंगामा हो गया। गलशहीद क्षेत्र स्थित ईदगाह में एक बार में लगभग 30 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं, लेकिन सोमवार को भारी भीड़ के कारण ईदगाह पूरा भर गया था। जब पुलिस ने नमाजियों को बाहर रोकना शुरू किया तो उन्होंने सड़क पर नमाज पढ़ने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस और नमाजियों के बीच झड़प हो गई। हालांकि, पुलिस ने नमाजियों को शांत किया और दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा कराने की बात कही।
मेरठ में झड़प और पुलिस की सख्ती
यह भी पढ़ें |
Barabanki में School में छात्रों और अभिभावकों का हंगामा, सामने आई ये वजह
मेरठ में भी ईद की नमाज को लेकर हंगामा हुआ। ईदगाह के रास्ते पर पुलिस ने दंगा नियंत्रण वाहन लगा दिए थे, जिससे रास्ते में आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया गया। पुलिस की सख्ती के बावजूद कई स्थानों पर नमाजियों और पुलिस के बीच झड़प हुई, लेकिन भारी पुलिस बल के बावजूद स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया। नमाज अदा होने के बाद पुलिस ने गाड़ियों को रास्ते से हटा दिया।
सहारनपुर में फिलिस्तीन का झंडा और काली पट्टी
सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया और कुछ नमाजियों ने हाथ में काली पट्टी भी बांधी। यह घटनाएं साम्प्रदायिक सौहार्द और राजनीतिक संदेश देने के रूप में देखी जा रही हैं। इन घटनाओं के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने समस्त घटनाओं की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।