त्रिपुरा, नागालैंड अौर मेघालय विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना के दौरान यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये हैं।
![मतगणना जारी](https://static.dynamitenews.com/images/2018/03/03/tripura-meghalaya-and-nagaland-assembly-elections-counting-begins/5a9a19c36b3ec.jpeg)
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की वोटो की गिनती शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई है। पहले रूझान में त्रिपुरा में लेफ्ट 24, BJP+ 23, कांग्रेस 3 सीटों पर आगे चल रगही है तो वहीं विधानसभा चुनाव: मेघालय में कांग्रेस 9, बीजेपी+ 4, एनपीपी 11 सीटों पर आगे है जबकि विधानसभा चुनाव: नगालैंड में BJP+ 12, NPF+ 3, कांग्रेस 1 सीट पर आगे है।
यह भी पढ़ें |
त्रिपुरा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, 25 साल बाद लेफ्ट सत्ता से बाहर
मतगणना के दौरान यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये हैं। त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ था। वहीं नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले गए थे। तीनों ही राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन किसी कारणवश तीनों राज्यों में 59-59 सीटों पर मतदान हुआ। तीनों राज्यों में कुल 857 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला होना है।
यह भी पढ़ें |
Assembly Elections: चुनावों के बीच त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में करोड़ों की शराब, नकदी और मादक पदार्थ जब्त