Rabareli Road Accident: रायबरेली में बड़ा सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत कई घायल, देखिये कैसे हुआ हादसा

डीएन संवाददाता

रायबरेली सोमवार को थाना लालगंज क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे से अचानक चीख पुकार मच गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

दुर्घटनाग्रस्त थ्री व्हीलर
दुर्घटनाग्रस्त थ्री व्हीलर


रायबरेली: रायबरेली में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को डम्पर ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में थ्री व्हीलर पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। थ्री व्हीलर में कुल 11 सवारियां थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला लालगंज कोतवाली इलाके के नेशनल हाईवे 232 पर बदई का पूरवा के पास रायबरेली मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि थ्री व्हीलर लालगंज से सवारियां लेकर रायबरेली जा रहा था और सामने से एक तेज रफ्तार डंपर चला आ रहा था। उसी समय यह घटना हुई है। सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें | Accident in Raebareli: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खाई में समाई

प्रत्यक्षदर्शी राम कुमार ने बताया कि रायबरेली की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने लालगंज से सवारी भर कर जा रहे थ्री व्हीलर को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वह 7 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। ऑटो पर बैंड बाजा का सामान भी रखा हुआ था। जिससे यह लगता है कि बैठी हुई सवारी में कुछ लोग शादी विवाह का कार्यक्रम निपटा करके लौट रहे थे। 

इस मामले में एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है।  7 लोग घायल हुए हैं। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। सभी मृतक अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Crime in Raebareli: खेत में पानी लगाने गये युवक की कैसे हुई मौत? जानिये ये बड़ा अपडेट










संबंधित समाचार