UP Police: यूपी में कई पुलिसकर्मियों के तबादले, निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों की भी नियुक्ति, देखिये सूची

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कई निरीक्षकों और चौकी प्रभारियों की भी नियुक्ति हुई है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये पूरी सूची

Representational image
Representational image


संभल: लॉ एंड ऑर्डर और पुलिस प्रशासन को मजबूत बनाने के लिये यूपी के संभल जनपद में शनिवार में पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया। संभल में आधा दर्जन से अधिक निरीक्षकों के साथ ही 39 चौकी प्रभारियों का भी तबादला किया गया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जनपद में कुल 7 निरीक्षकों और 39 चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखिये तबादलों की सूची

उप निरीक्षक सत्यम बालियान को हजरत नगर गढ़ी से चौकी प्रभारी एकता चौकी कोतवाली संभल नियुक्त किया गया है। 

यह भी पढ़ें | खबर का बंपर असर: अमेठी में सुपरवाइजर को बंधक बनाकर लाखों की सरिया लूटने वाले अपराधी हुए गिरफ्तार

मुकेश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी पंजू सराय की जिम्मेदारी दी गई है। 

अखिलेश प्रधान को गुन्नौर का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

राजकुमार को संभल से हटाकर चौकी प्रभारी चंदायन की जिम्मेदारी दी गई है।

सुभाष चंद्र को हयातनगर से रसूलपुर धतरा हयातनगर भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें | Amethi: युवक की मौत से मची सनसनी, सवाल की गुत्थी उलझा केस

जितेन कुमार को हजरत नगर गढ़ी से बबैना हयातनगर भेजा गया है। 

शिवाजी पुंडीर को हजरत नगर गढ़ी से सीता आश्रम चंदौसी स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में रेनू राठी को गुन्नौर से कस्बा हयातनगर, पवित्र परमार को जुनावई से नई सराय और विवेक कुमार दहिया को चिमियावली में तैनाती दी गई है।










संबंधित समाचार