नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने कोल्हुई में देखिये कैसे कर डाला स्वागत
कोल्हुई क्षेत्र से नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत किया। डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर
महराजगंज: फरेंदा विधानसभा के कोल्हुई क्षेत्र से नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मण्डल अध्यक्ष के पद पर घोषणा के बाद आज शाम 4 बजे के करीब कोल्हुई चौराहे पर पहुंचे राहुल सिंह का दर्ज़नों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें |
महराजगंज के प्रभारी मंत्री का जनपद दौरा कल, जानिए उनका पूरा कार्यक्रम
डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में राहुल सिंह ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।
इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अश्विनी सिंह उर्फ मधु ने बताया कि भाजपा किसी एक जाति की पार्टी नहीं है बल्कि सभी जाति और धर्मों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के रेस में अपने नाम की चर्चाओं पर कहा कि मैंने पार्टी से कभी कोई पद नहीं माँगा है हमेशा संगठन के लिए काम किया है। इस दौरान भाजपा नेता प्रदीप पांडे, अनिल मिश्र, दिनेश रौनियार,
दिलीपमौर्य, देवानन्द, श्रीराम जैसवाल, रामकेश प्रिंस समेत कई लोग मौजूद रहे
यह भी पढ़ें |
पिता के अंधे होने का बेटा उठा रहा था फायदा, हुई बड़ी कार्रवाई, जानिये फरेंदा का ये मामला