Mahakumbh से लौट नेपाल के 3 श्रद्धालुओं की Gorakhpur में दर्दनाक मौत, जानिये कैसे हुआ हादसा
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

गोरखपुर: जनपद के बांसगांव थानाक्षेत्र में शुक्रवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो ने ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल के 3 लोगों का मौत हो गयी। इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी नेपाल के रहने वाले थे। बांसगांव थानाक्षेत्र में पड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर उनकी स्कार्पियो सामने जा रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नेपाल के बलवा चौक कंचनपुर निवासी 42 वर्षीय हरिहर देवी पत्नी जीतू यादव, 42 वर्षीय वकीलनी देवी पत्नी उपेंद्र यादव और 45 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई है। हादसे में घायल उपेंद्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव, मुकेया सहित 7 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें |
Gorakhpur Crime: इवेंट प्लानर बनकर देती थी धोखा, हुक्काबार में लड़कियों की सौदेबाजी कराने वाली गिरफ्तार
स्कार्पियों से महाकुंभ गए थे नेपाल के 10 श्रद्धालु नेपाल के 10 श्रद्धालु स्कार्पियो बुक कर बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे थे। वहां स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में बोरा लदी ट्रैक्टर ट्राली में उनकी गाड़ी पीछे से घुस गई। अगली सीट पर बैठे परशुराम व बीच की सीट पर बैठी दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 7 लोग इस घटना में घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भिजवाया अस्पताल हादसे की जानकारी मिलने पर बांसगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गसा। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें |
Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़, नेपाल की हुई महिला लापता, परिजन ने की अपील
तेज रफ्तार के चलतते हुई दुर्घटना गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस को अभी आवागमन के लिए आधिकारिक तौर पर खोला नहीं गया है। लेकिन लोग आने-जाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं। लोकल लोग इसका इस्तेमाल अधिक करते हैं। इधर महाकुंभ में जाने के लिए भी लोग इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना स्थल पर पहुंचे लोगों का कहना था कि स्कार्पियों की गति काफी तेज थी जिसके कारण अचानक ट्रैक्टर ट्राली नजर आने पर भी चालक नियंत्रित नहीं कर सका। पीछे से स्कार्पियो ट्राली में घुस गई और आगे बैठे परशुराम व बीच में बैठी दो महिलाओं की मौत हो गई। रात में ट्रैक्टर ट्राली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था, न ही बैक लाइट होती है। जिससे दूरी से ऐसे वाहनों के बारे में पता नहीं चलता।