12th class की Student ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह

डीएन ब्यूरो

12वीं कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। काम्या ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास
काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास


महाराष्ट्र: मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच दिया है।

17 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने अफ्रीका (माउंट किलिमंजारो), यूरोप (माउंट एल्ब्रस), ऑस्ट्रेलिया (माउंट कोसियसज़को), दक्षिण अमेरिका (माउंट एकॉनकागुआ), उत्तरी अमेरिका (माउंट डेनाली), एशिया (माउंट एवरेस्ट) पर विजय प्राप्त की है और वर्तमान चढ़ाई का समापन अंटार्कटिका में किया है।

भारतीय नौसेना ने बताया कि युवा एवरेस्टर ने अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ 24 दिसंबर को चिली मानक समयानुसार 1720 बजे माउंट विंसेंट अंटार्कटिका के शिखर पर पहुंचकर सात शिखर चुनौतियों को पूरा किया।

यह भी पढ़ें | Mainpuri Crime: मैनपुरी में आढ़ती की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

भारतीय नौसेना ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर काम्या कार्तिकेयन और उनके पिता को बधाई दी। स्पोक्सपर्सननेवी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया मुंबई की कक्षा 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच दिया है।
 

काम्या की इस उपलब्धि में शामिल चोटियां

यह भी पढ़ें | फतेहपुर: हाईवे किनारे दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

 • माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका)
 • माउंट एल्ब्रुस (यूरोप)
 • माउंट कोसियस्ज़को (ऑस्ट्रेलिया)
 • माउंट अकोंकागुआ (दक्षिण अमेरिका)
 • माउंट डेनाली (उत्तर अमेरिका)
 • माउंट एवरेस्ट (एशिया)
 • माउंट विंसन (अंटार्कटिका)










संबंधित समाचार