बलिया में ठगी का अनोखा मामला, बर्तन बेचने वाली महिला लाखों के गहने लेकर फरार

डीएन ब्यूरो

बलिया के गड़वार थाने के सामने ठंड में रात को हाथ में फरियाद लिए ये महिलाएं लाखों के गहने गवाकर ठगी का शिकार हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



बलिया: गड़वार थाने के सामने ठंड में रात को हाथ में फरियाद लिए ये महिलाएं लाखों के गहने गवाकर ठगी का शिकार हो गई। अब आपको बताते है पूरा मामला गड़वार थाना इलाके के बलुआ, बंगला, रामपुर भोज की रहने वाली आधा दर्जन महिलाओं के साथ शुक्रवार को एक बर्तन बेचने वाली महिला ठगी कर फरार हो गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस दौरान घर के अधिकांश पुरुष बाहर गए हुए थे। ठगी की शिकार महिलाओं ने थाने में देर रात तहरीर दी जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।

यह भी पढ़ें | बलिया: धोखाधड़ी के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, इतनी रकम हुई बरामद

महिलाओं को दिया दोगुना का लालच

महिलाओं ने बताया कि ठग महिला ने बातों ही बातों में बर्तन बेचने के बहाने तमाम स्कीम के बारे में बताया। इसमें जेवर व पैसा दोगुना होने का भी लालच दिया। गांव की महिलाएं ठग महिला की बातों में आ गई तथा अपने कीमती गहने लाकर उसे दे दिया। ठग महिला ने कहा कि वह शाम को तीन बजे आएगी और सबके जेवर दोगुना कर लौटा देगी। जब वह शाम पांच बजे तक नहीं आई तो गांव की महिलाओं को शक हुआ। उन्होंने आपस में पूछताछ शुरू की तथा धीरे-धीरे परिजन को भी बताया। परिजन ने उक्त महिला की छानबीन की, लेकिन वह गहने लेकर फरार हो चुकी थी। ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि विगत तीन-चार दिनों से एक अज्ञात महिला गांव में पुराने बर्तन बदलकर नए बर्तन देती थी, ये सिलसिला लगातार तीन चार दिनों से चल रहा था और ठग महिला हम सबके लाखों के गहने लेकर गायब हो गयी। 

यह भी पढ़ें | विदेशों में ट्रेडिंग, लोनिंग ऐप से करते थे ठगी, UP STF के हत्थे चढ़े तीन शातिर

मामले की लिखित शिकायत दी। इस प्रकार की दो से तीन महिलाएं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रही हैं जो बर्तन बेचने के बहाने महिलाओं को कई स्कीम बताती हैं तथा उनका कीमती जेवरात लेकर चंपत हो जाती हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया कि आसपास के थानों में महिला को चिह्नित करने के लिए सूचना दे दी गई है। उसे पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।










संबंधित समाचार