Gangrape in Deoria: देवरिया में घर में खाना गई महिला के साथ गैंगरेप
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां महिला के साथ दो पुरूषों ने दुष्कर्म किया। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़िए पूरा मामला

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला का आरोप है कि दो पुरुषों ने उससे साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
डाइनामइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह घटना देवरिया जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र की है। दरअसल महिला एक घर में खाना बनाने गई थी, जहां उसके साथ यह घटना घटी।
यह भी पढ़ें |
Sonbhadra: चोरी की सनसनी, चोरों ने उड़ा दिए लाखों रुपये
पीड़ित महिला ने बुधवार की सुबह पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात रूपेश सिंह उसको अपने कमरे पर खाना बनाने के लिए बुलाया था और इस दौरान दो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद महिला तुरंत थाने पहुंची और पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें |
Crime In Basti: गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच जारी
पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद तुरंत एक्शन लिया और दुर्घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।