Breaking News: उत्तराखंड के माणा में ग्लेशियर टूटने से बड़ी तबाही, कई मजदूर दबे, रेसक्यू जारी, जानिये पूरा अपडेट

सुभाष रतूड़ी

उत्तराखंड के चमोली जनपद में माणा के पास एक ग्लेशियर टूटने की खबर है। यहां मौके पर कई मजूदरों के होने की भी खबर है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पूरा अपडेट

रेसक्यू कर 16 मजदूरों को बचाया
रेसक्यू कर 16 मजदूरों को बचाया


गोपेश्वर: उत्‍तराखंड के चमोली जनपद में स्थित माणा पास में एक ग्‍लेशियर टूटने की खबर है। ग्‍लेशियर टूटने की घटना में 57 मजदूर फंस गये, जिसमें से 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अब भी कई मजदूर लापता बताये जा रहे हैं।

इस घटना से क्षेत्र में बड़ी तबाही की आशंका जतायी जा रही है। बीआरओ के कैंप को भी क्षति पहुंचने की सूचना सामने आई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ग्लेशियर टूटने की यह घटना शुक्रवार सुबह की है। 

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, जिस जगह ग्लेशियर टूटा है, वहां लगभग 57 मजदूर बीआरओ के लिये काम कर रहे थे। मजूदर भी हिमस्खलन की चपेट में आ गये और बर्फ के नीचे दब गये।

घटना की सूचना मिलते ही सेना व आईटीबीपी की टीम मौके के लिए रवाना हो गई और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। गढवाल स्काउट की टीम पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें | Uttarakhand: घटिया निर्माण सामग्री पर उर्गम घाटी के युवाओं का आक्रोश, PMGSY अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

इस घटना पर आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि अब तक 10 मजदूरों को निकाल लिया गया है। वहीं, तीन लोगों को आईटीबीपी व सेना की मदद से सेना अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अन्य की तलाश जारी है।

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा के पास के बीच हिमस्खलन होने से कुछ मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम को भी मूव कर दिया गया है। 

ग्लेशियर की चपेट में आये 57 मजदूरों में 10 को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

खबर लिखे जाने के वक्त तक रेसक्यू अभियान जारी था और 47 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं, जिनको सुरक्षित निकालने के लिये खास अभियान चलाया जा रहा है।

हेल्पलाइन नंबर

यह भी पढ़ें | उत्तरकाशी में कांपी धरती, 3.5 की तीव्रता से आया भूकंप

माणा के निकट हुई हिमस्खलन की घटना के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा निम्नवत् हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। 
मोबाईल नं. - 8218867005, 9058441404 
दूरभाष नं.- 0135 2664315

बद्रीनाथ के पास माणा क्षेत्र तिब्बत की सीमा से लगा हुआ एरिया है। 

चमोली में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर संचार व्यवस्था भी ठप्प है। 










संबंधित समाचार