भाजपा के अनूप गुप्ता बने चंडीगढ़ के महापौर, वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने एक बार फिर चंडीगढ़ के महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों पर कब्जा कर लिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर
![भाजपा के अनूप गुप्ता बने चंडीगढ़ के महापौर](https://static.dynamitenews.com/images/2023/01/17/bjps-anoop-gupta-became-the-mayor-of-chandigarh-senior-deputy-mayor-deputy-mayor/63c695b1001b7.jpg)
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने एक बार फिर चंडीगढ़ के महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों पर कब्जा कर लिया है।
आज यहां हुए तीन पदों के लिये चुनाव में महापौर पद पर भाजपा के अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी(आप) के जसबीर सिंह लाडी को मात्र एक मत के अंतर से पराजित किया।
यह भी पढ़ें |
Chandigarh Mayor Poll: भाजपा के अनूप गुप्ता चंडीगढ़ के महापौर बने, 'आप' प्रतिद्वंद्वी को हराया
वरिष्ठ उप महापौर के चुनाव में भी भाजपा के कंवरजीत राणा ने आप प्रत्याशी तरूणा मेहता को एक मत के अंतर से पराजित किया। महापौर और वरिष्ठ उप महापौर पदों के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों केे पक्ष में 15-15 और आप प्रत्याशियों को 14-14 मत पड़े।
उप महापौर पद पर भाजपा के हरजीत सिंह के पक्ष में 15 और आप की सुमन शर्मा के पक्ष में 14 मत पड़े। चुनाव में भाजपा और आप के सभी 14-14 पार्षदों ने मतदान किया। (वार्ता)
यह भी पढ़ें |
यूपी नगर निकाय चुनावों में सभी सीटों के परिणाम घोषित, जानिये हार-जीत के अंतिम और दिलचस्प आंकडे