Christmas Tree: 5 आसान टिप्स से घर पर आसानी से बनाएं क्रिसमस ट्री
क्रिसमस के जश्न के लिए चंद दिन बाकि हैं। शहर के कोने-कोने पर इस त्योहार का जश्न देखने को मिल रहा है। इस मौके पर कई लोग अपने घर पर क्रिसमस ट्री लगाते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के इस आर्टिकल में देखिये कैसे आप घर बैठे क्रिसमस ट्री आसानी से बना सकते हैं।

नई दिल्ली: क्रिसमस बस दो ही दिन दूर है। शहर में इस त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है। इस मौके पर कई लोग अपने घर पर क्रिसमस ट्री लगाते हैं और उसे सजाते हैं।
अगर आप भी इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे 5 आसान टिप्स से आर घर पर क्रिसमस ट्री बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें |
Marry Crismistmas: महराजगंज के स्कूल में क्रिसमस पर खास कार्यक्रम, सांता क्लॉज़ ने दिये ये उपहार
इसके लिए आपको हरे रंग के अलग-अलग शेड्स में पेपर लेने होंगे। सिलिन्ड्रिकल कार्ड बोर्ड लेना होगा। थर्माकोल का बॉक्स भी लेना होगा और एक कैंची। सजावट के लिए ऑर्नामेंट्स में घंटी और छोटे गिफ्ट बॉक्स जैसी चीज़ें। ग्लू या फिर टेप लेना होगा।
1. हरे रंग के अलग-अलग शेड्स में नैपकिन या फिर पेपर लें। उसके बाद उन्हें ट्रायएंगल यानी त्रिकोण आकार में काट लें।
2. इसके बाद सिलिन्ड्रिकल आकार के कार्ड बोर्ड पर लगाएं। ध्यान रहे कि अलग-अलग शेड्स का प्रयोग ज़रूर करें।
3. एक बार जब आप सारे त्रिकोण आकार के पेपर को ट्री पर लगा लें, तो उसके बाद उसे अपने मनपसंद ऑर्नामेंट्स की मदद से सजा सकते हैं।
4. इस बात का ध्यान रखें कि आपका पेड़ मज़बूत हो। इसके लिए आप इसे चौकोर थर्माकॉल के बॉक्स में अच्छे से लगा दें।
5. आखिर में आप इस पर फैरी लाइट्स लगा लें और इसके नीचे गिफ्ट्स भी रख सकते हैं। अब आपका क्रिसमस ट्री बनकर तैयार है।
यह भी पढ़ें |
Christmas 2025: क्या है क्रिसमस का महत्व? क्यों 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है क्रिसमस डे?