बेटे की शादी में 11 लाख का दहेज ठुकराकर मिसाल बने महेंद्र सिंह पटेल, लोगों ने की सराहना

डीएन संवाददाता

फतेहपुर जिले में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने समाज में नई मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने बेटे की शादी में 11 लाख रुपये दहेज लेने से इनकार कर दिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

लोगों ने किया सम्मान
लोगों ने किया सम्मान


फतेहपुर: जिले में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने समाज में नई मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने बेटे की शादी में 11 लाख रुपये दहेज लेने से इनकार कर दिया। उनके इस सराहनीय कदम की हर तरफ प्रशंसा हो रही है और समाज में इसे एक बड़ा सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में खागा विधायक कृष्णा पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

यह भी पढ़ें | Fatehpur: महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा का फतेहपुर दौरा, जानिये कुछ खास बातें

सभी वक्ताओं ने महेंद्र सिंह पटेल के इस निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर सभी पिता ऐसा सोचें तो बेटियां किसी के लिए बोझ नहीं बनेंगी। दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए यह एक प्रेरणादायक पहल है।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर गुप्त और वरिष्ठ नेता अखिलेश पांडेय भी मौजूद रहे। महामंत्री अरुण मोदनवाल और उपाध्यक्ष राहुल मोदनवाल ने भी स्वागत समारोह में भाग लिया।

यह भी पढ़ें | फतेहपुर में लगा खास मेला, जानिये इसकी बड़ी बातें

सम्मान समारोह में महेंद्र सिंह पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और महामंत्री जनार्दन त्रिपाठी का धन्यवाद किया।

महेंद्र सिंह पटेल का यह कदम समाज में जागरूकता फैलाने और दहेज प्रथा को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह समाज के लोग जागरूक होंगे, तो बेटियों को सम्मान और बराबरी का हक मिलेगा।










संबंधित समाचार