बिहार में रमजान व होली को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, मस्जिदों के पास..
गया जिले में होली और रमजान का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन में डीएम डॉ त्यागराजन एसएम और एसएसपी आनंद कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।

बिहार: गया जिले में होली और रमजान का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो,इसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन में डीएम डॉ त्यागराजन एसएम और एसएसपी आनंद कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों,दंडाधिकारियों और पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
पुलिस बल की तैनाती
यह भी पढ़ें |
बिहार में होली पर शराब की थी तैयारी.. फिर जो हुआ पुलिस हैरान, जानें पूरा मामला
डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि होली और रमजान के मद्देनजर जिले में पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई है। होलिका दहन से लेकर मटका फोड़ होली तक पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। उन्होंने पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी स्थिति में माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
27 क्यूआरटी का गठन
यह भी पढ़ें |
Bihar Crime: बेगूसराय में युवक की हत्या से हड़कंप, जानिये पूरी वारदात
सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 27 क्यूआरटी का गठन किया गया है। इसके अलावा बिहार डीजीपी के निर्देशानुसार अश्लील गानों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अश्लील गाने बजाने वालों पर तुरंत कार्रवाई करें। गया प्रशासन ने आम जनता से आपसी भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस और प्रशासन सतर्क है और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।