International Women's Day 2025: ये हैं भारत की सफल महिलाएं, इनकी उपलब्धियां देंगी आपको हौसला
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2025: भारत की छह सफल महिलाओं के जीवन व अनकी उपलब्धि के बारे में जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की यह रिपोर्ट

नई दिल्लीः आज से ठीक 2 दिन बाद 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ाना और समाज में उनके महत्व को समझाना है। आज के समय में महिला पुरुषों से दो कदम आगे चल रही है और कई क्षेत्रों में तो महिला पुरुषों को पछाड़ रही है।
वर्तमान में कई लोगों अभी भी यही सोच रखते हैं कि महिला केवल घर में रहने के लिए बनी है। वहीं, 144 करोड़ की जनता में कई लोगों की सोच इसको लेकर बदल चुकी है। वहीं, भारत सरकार भी महिलाओं को लेकर काफी चौकना हो गई है। महिलाओं के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की है, जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल एक थीम पर आधारित होता है। इस साल महिला दिवस की थीम कार्रवाई में तेजी लाएं (Accelerate Action) है। इस थीम को रखने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार को तेजी में लाना है।
इस महिला दिवस हम आपको वर्तमान की कुछ सफल महिलाओं के बारे में बताएंगे, जो प्रेरणा और आशा के स्रोत हैं। इन्हे देखकर साफ पता चलता है कि महिला हर काम को निडरता और सोच-समझ के करती है। इस लिस्ट में नेता, अभिनेत्री और उद्यमी के नाम शामिल है।
वर्तमान की सफल महिलाएं
द्रौपदी मुर्मूः द्रौपदी मुर्मू भारत की वर्तमान और 15वीं राष्ट्रपति है, जिन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कई संघर्षों का सामना किया। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा में हुआ था और यह एक आदिवासी समुदाय से संबंध रखती है। इन्होंने नौ साल तक ओडिशा के विधानसभा सदस्य के तौर पर कार्य किया और 20215 में इन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
निर्मला सीतारमणः निर्मला सीतारमण वर्तमान में वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री हैं। वह इस पद में कई वर्षों से काम कर रही है और यह कर्नाटक से राज्यसभा व भारतीय संसद के उच्च सदन की सदस्य भी है। सीतारमण इन सब से पहले 2017 से 2019 तक रक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत थी। इनका जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की।
यह भी पढ़ें |
Health Tips: वॉक करते समय ना करें ये गलतियां, वरना शरीर को हो सकता है भारी नुकसान
नीता अंबानीः नीता अंबानी एक भारतीय उद्यमी है जिनकी कुल संपत्ति लगभग 2,340 से 2,510 करोड़ रुपये है। यह रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं, जो भारत में काफी चल रहा है। इसके अलावा इनके कई अन्य बिजनेस हैं, जो काफी प्रसिद्ध है। नीता अंबानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की सह-मालकिन भी हैं। यह धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को भी चलाती है, जिसमें कई बड़े लोगों के बच्चे पड़ने आते हैं। नीता अंबानी 2008 में पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी है।
प्रियंका चोपड़ाः प्रियंका चोपड़ा भारतीय इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्री में से एक है, जो अब हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर रही है। प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता था और यह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित भी हुई हैं। अभिनेत्री को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है और यह चार फिल्मफेयर ऑवर्ड जीत चुकी है। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में हुआ था और फिलहाल वह अभी अपने पति निक जोनस के साथ विदेश में रहती है।
यह भी पढ़ें |
भांग नशीली ही नहीं, औषधीय गुणों से भी है भरपूर... इस तरह करें सेवन
हरमनप्रीत कौरः हरमनप्रीत कौर फेमस इंडियन क्रिकेटर है, जिन्होंने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन देकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हरमनप्रीत कौर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर लेती है। इन्होंने साल 2017 में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीतया था, उस समय यह क्रिकेट टीम की कप्तान थी। इनका जन्म 8 मार्च 1989 में हुआ था।
आलिया भट्टः आलिया भट्ट भारतीय अभिनेत्री है जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दी है। फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्री को कई पुस्कार मिले हैं और यह साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी है। आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर 68वें फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया।