Women’s Day Wishes: महिला दिवस पर महिलाओं को कराएं खास अहसास, भेंजे ये स्पेशल संदेश
Women’s Day 2025: आज महिला दिवस पर घर की महिलाओं को स्पेशल फील कराने के लिए भेंजे ये खास संदेश। जानने के लिए पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी खबर

नई दिल्लीः आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनियाभर में महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ाना है और समाज में महिला की महत्वता को समझाना है।
महिला दिवस हर साल एक थीम पर आधारित होता है और इसी थीम पर महिला दिवस मनाया जाता है। इस साल की थीम "कार्रवाई में तेजी लाना यानी Accelerate Action" है, जिसका अर्थ है कि महिलाओं के अधिकार में तेजी लाना है व शीघ्र कार्य करना।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरूआत सन 1908 में हुई थी। इस साल न्यूयॉर्क में 1500 से अधिक महिलाओं ने मार्च किया और अपने अधिकार की मांग रखी। यह सभी महिलाएं कामकाजी थी। जिसके दो साल बाद जर्मन सामाजिक कार्यकर्ता क्लारा जेटकिन ने एक अंतराष्ट्रीय महिला सम्मेलन में इस प्रस्ताव को रखा।
जिसके बाद साल 1911 में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा। हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने साल 1975 में 8 मार्च को महिला दिवस मनाने की मान्यता दे दी। कुछ इस तरह रहा महिला दिवस का इतिहास। आज महिलाओं के लिए काफी स्पेशल डे हैं, जो उनके पूरे साल की मेहनत को दर्शता है। अगर आप आज के दिन महिलाओं के लिए कुछ स्पेशल करना चाहते हैं तो इन कोट्स के जरिए आप उन्हें महिला दिवस की शुभकामना दे सकते हैं।
महिला दिवस के बेहतरीन कोट्स
1. आसमान तुम्ही हो, तुम्ही से उड़ान है..
स्वाभिमान तुम्ही हो, तुम्ही से सम्मान है।
2. तू है शक्ति, तू ही नारी
हर मुश्किल पर तू है भारी
तेरी हिम्मत की क्या मिसाल दूं,
तू खुद सबसे बड़ी कहानी हमारी
यह भी पढ़ें |
Holi Special 2025: त्वचा और बालों से ऐसे हटाएं होली के रंग, कारगार साबित होंगे ये उपाय
3. नारी शक्ति का करें सम्मान, यही असली सम्मान है।
4. जिस घर में नारी का होता सम्मान,
वहीं बसता है खुशियों का जहान।
नारी है तो हर रंग है जीवन में,
वरना ये दुनिया रहती सुनसान।।
5. क्यों कहती है दुनिया की नारी कमजोर
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर।
6. नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान
नारी से ही रोशन, यह सारा जहान
इसलिए करना चाहिए इनका सम्मान
7. अपने लिए आगे बढ़कर कुछ करना सिखाती है
जीवन की राहों पर अपने पैरों पर खड़ा होने का जरिए दिखाती है
इसलिए नारी शक्ति हमेशा बुलंद आवाज के साथ आगे बढ़ती हुई नजर आती है।
8. लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,
दुःखों को दूर कर, खुशियों को बिखेरे नारी।
यह भी पढ़ें |
भांग नशीली ही नहीं, औषधीय गुणों से भी है भरपूर... इस तरह करें सेवन
9. उसका दामन है बड़ा,
दिया उसने अपना प्यार सारा,
कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी,
बनकर एक आदर्श उसने किया जग में उजियारा!
10. आंचल में मामता लिए हुए
नैनों से आंसू पिए हुए
सौंप दे जो पूरा जीवन
फिर क्यों आहत हो उसका मन।
11. मां, बहन, बेटी, सहेली, हर रूप में तू अनमोल. तेरे बिना ये दुनिया अधूरी, तू खुद में एक कंचन फूल
12. तेरी शक्ति को सलाम, तेरे हौसले को प्रणाम. हर दिन तेरा सम्मान करें, यही हो हमारा अंजाम
13. हंसकर जो दुखों को सहती, हर हाल में बस आगे रहती. नारी दिवस पर तुझे नमन, तेरी मुस्कान ही सबसे सच्ची