जायसवाल बिहार और पुनिया राजस्थान में भाजपा प्रमुख बने
भारतीय जनता पार्टी ने सांसद संजय जायसवाल को पार्टी की बिहार तथा सतीश पूनिया को राजस्थान इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
![संजय जायसवाल और सतीश पूनिया](https://static.dynamitenews.com/images/2019/09/14/jaiswal-becomes-bjp-chief-in-bihar-and-punia-rajasthan/5d7cb92600dc6.jpeg)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सांसद संजय जायसवाल को पार्टी की बिहार तथा सतीश पूनिया को राजस्थान इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने डॉ. संजय जायसवाल, सांसद को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष, श्री सतीश पूनिया, विधायक को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और श्री अजय कुमार को भाजपा उत्तराखण्ड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया। pic.twitter.com/cJiIR1WYn6
यह भी पढ़ें | Bihar: दिल्ली चुनाव का असर बिहार की सियासत पर, सैंकड़ों नेताओं को करना होगा अब और इंतजार
— BJP (@BJP4India) September 14, 2019
यह भी पढ़ें: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उदयनराजे भोंसले भाजपा में शामिल
भाजपा महासचिव अरुण सिंह के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संजय जायसवाल और सतीश पूनिया को क्रमश: बिहार और राजस्थान की जिम्मेदारी सौंपी है । पार्टी ने अजय कुमार को उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। (वार्ता)
यह भी पढ़ें |
Bihar Politics: नीतीश कुमार के खिलाफ भाजपा का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन