दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से क्रेन संचालक की मौत
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से बुधवार को एक क्रेन संचालक की मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
![दिल्ली में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा](https://static.dynamitenews.com/images/2023/06/14/major-accident-in-delhi-crane-operator-dies-due-to-falling-part-of-under-construction-flyover/64899fc6a9b4a.jpg)
नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से बुधवार को एक क्रेन संचालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें |
दिल्ली के गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का मामला दर्ज, पढ़ें पूरा अपडेट
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी. ने बताया कि समालखा के पास फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से क्रेन चलाने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया था।
यह भी पढ़ें |
राजधानी दिल्ली में सिरसपुर गांव में पति-पत्नी समेत 4 लाशें बरामद, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल
उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।