Marshall Law in Myanmar: म्यांमार के 35 से ज्यादा शहरों में मार्शल लॉ घोषित, देश में इतने महीने के लिए बढ़ाया गया आपातकाल
पूर्व एशियाई देश म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने दक्षिण के चार क्षेत्रों के 37 शहरों और चार राज्यों में मार्शल लॉ घोषित किया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
![म्यांमार के 37 शहरों में मार्शल लॉ घोषित](https://static.dynamitenews.com/images/2023/02/03/martial-law-declared-in-more-than-35-cities-of-myanmar-emergency-extended-for-so-many-months-in-the-country/63dcb479e4f5b.jpg)
यंगून: पूर्व एशियाई देश म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने दक्षिण के चार क्षेत्रों के 37 शहरों और चार राज्यों में मार्शल लॉ घोषित किया है।
परिषद के गुरुवार रात जारी आदेशों के अनुसार 37 शहर सागिंग क्षेत्र से, 11 चिन राज्य से, सात मैगवे और बागो क्षेत्र से पांच-पांच, कयाह राज्य से चार, तनिंथयी क्षेत्र और कायिन और मोन राज्य क्रमशः राज्य से दो-दो हैं।
यह भी पढ़ें |
International: पहले दुकान बेचकर खरीदी राइफल, और फिर सेना के ही खिलाफ करने लगा ये काम
परिषद ने एक बयान में कहा कि परिषद ने संबंधित सैन्य कमांड के कमांडरों को सुरक्षा करने, कानून का शासन और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और न्यायिक शक्ति दी।
यह कदम देश द्वारा आपातकाल की स्थिति को छह महीने के लिए बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आया है। (वार्ता)
यह भी पढ़ें |
जब इंदिरा गांधी रेडियो पर बोलीं- घबराने की जरूरत नहीं और किया इमरजेंसी का ऐलान