सिक्किम में फंसे 2 हजार से अधिक पर्यटकों को बचाया गया, पढ़ें ताजा स्थिति
उत्तर सिक्किम में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लाचेन और लाचुंग सहित अन्य इलाकों में फंसे सभी 2,464 पर्यटकों को शनिवार को बचा लिया गया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
![फाइल फोटो](https://static.dynamitenews.com/images/2023/06/18/more-than-2-thousand-tourists-stranded-in-sikkim-were-rescued-read-latest-situation/648ed1dfbee1f.jpg)
गंगटोक: उत्तर सिक्किम में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लाचेन और लाचुंग सहित अन्य इलाकों में फंसे सभी 2,464 पर्यटकों को शनिवार को बचा लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उत्तर सिक्किम के जिला अधिकारी (डीसी) हेम कुमार छेत्री ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलावों और भूस्खलन के कारण व्यापक रूप से क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत के काम के मद्देनजर पर्यटकों को खूबसूरत जिले का दौरा करने के लिए कोई नया ‘परमिट’ जारी नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी 2,464 फंसे हुए पर्यटकों को बचा लिया गया है।
यह भी पढ़ें |
भारतीय सेना का कमाल, भूस्खलन प्रभावित सिक्किम में फंसे 500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
छेत्री ने बताया कि तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद फंसे सभी 2,464 पर्यटकों को निकालने का काम शनिवार शाम पूरा हुआ।
उत्तर सिक्किम के जिला अधिकारी ने कहा कि सभी पर्यटकों और नामची कॉलेज के 60 छात्रों को अधिकारियों द्वारा वाहनों से अपने-अपने गंतव्य भेजा गया।
उन्होंने पर्यटकों को सफलतापूर्वक निकालने के लिए बीआरओ (सीमा सड़क संगठन), जीआरईएफ, आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस), सेना और जिले के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।
यह भी पढ़ें |
Avalanche: भीषण हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत, 11 लोग घायल, जानिये पूरा अपडेट
छेत्री ने डाइनामाइट न्यूज़ से फोन पर कहा, ‘‘मंगन चुंगथांग के बीच सड़कों की मरम्मत के कारण हमने फिलहाल उत्तर सिक्किम की यात्रा करने के लिए पर्यटकों को नये ‘परमिट’ जारी नहीं करने का फैसला किया है।’’
छेत्री ने कहा, ‘‘हमारी तत्काल प्राथमिकता भूस्खलन और भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को बहाल करना है। एक बार मार्ग बहाल हो जाने के बाद हम पर्यटकों को यहां आने की अनुमति देंगे।’’