MP News: अचानक हवा में उड़ने लगे नोट, लूटने पर दौड़ पड़ी भीड़, जानें क्या है पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

खंडवा नगर निगम में नोटों की बारिश होने पर भीड़ जुट गई।लोग नोट देखते ही पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..

हवा में उड़ने लगे नोट
हवा में उड़ने लगे नोट


खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा नगर निगम में नोटों की बारिश होने लगी और लोग उन्हें लूटने के लिए दौड़ पड़े हैं। जैसे ही लोगों ने नोटों को लुटते देखा तो वे उन्हें वहीं छोड़कर वापस चले गए।

क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें | Gwalior News : शादी के बाद प्रेमी- प्रेमिका ने लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, नगर निगम में सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सत्र की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर और कांग्रेस पार्षदों ने  प्रदर्शन किया और निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। विपक्षी नेता बैंड-बाजे के साथ नगर निगम पहुंचे। नगर निगम परिसर में उड़ाए गए नकली नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो छपी थी, जिस पर महापौर अमृता यादव और भाजपा पार्षदों ने विपक्ष को घेरते हुए इसे महात्मा गांधी का अपमान बताया। इस पर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर ने माफी मांगी।

भ्रष्टाचार का आरोप

यह भी पढ़ें | हद कर दी पापी ने! पिता को गाली देने से रोकने पर लड़की से हैवानियत

इस हंगामे के बीच 540 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। इस पर विपक्ष में बैठे कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम परिषद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सम्मेलन में हंगामा कर दिया। नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने कहा कि नगर निगम जनता को लॉलीपॉप बांट रहा है और पूरे खंडवा शहर की जनता करीब 35 साल से ये लॉलीपॉप खा रही है। यहां नगर निगम के बजट की जगह लॉलीपॉप दिए जाते हैं।










संबंधित समाचार