Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार का ऐलान, ITBP को मिलेंगे 18 पदक
गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले वीरता पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। इस बार ITBP को उनकी विरता के लिए 18 पदक मिलेंगे। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
![गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार का ऐलान (फाइल फोटो)](https://static.dynamitenews.com/images/2022/01/25/republic-day-2022-gallantry-award-announced-on-republic-day-itbp-will-get-18-medals/61efd19cc19d4.jpg)
नई दिल्ली: इस बार गणतंत्र दिवस पर दिए जाने वाले वीरता पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वीरता पुरस्कार का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों को 18 पदक प्रदान किए जाएंगे।
इनमें से वीरता के लिए 3 पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 3 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक शामिल है।
ITBP की प्रेस रिलीज के अनुसार
नक्सल विरोधी अभियानों के लिए 40वीं बटालियन के सदस्यों को वीरता के लिए पुलिस पदक
यह भी पढ़ें |
राजपथ पर नहीं, लाल किले पर मनाया गया था देश का पहला गणतंत्र दिवस
अशोक कुमार एसी (जीडी)
सुरेश लाल इंस्पेक्टर (जीडी)
नीला सिंह इंस्पेक्टर (जीडी)
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
रमाकांत शर्मा डीआईजी (जीडी) ,
रमाकांत शर्मा डीआईजी (जीडी)
गिरीश चंद्र उपाध्याय डीआईजी (जीडी)
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
यह भी पढ़ें |
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अनवर इलाही, उपमहानिरीक्षक (जीडी)
दीपक संदूजा, डीआईजी (इंजीनियरिंग)
नरेंद्र सिंह, कमांडेंट (जीडी)
देवेंद्र सिंह, कमांडेंट (जीडी)
विक्रम सिंह चम्बियाल, सूबेदार मेजर
करतार सिंह, इंस्पेक्टर (टेली.)
विजय कुमार, निरीक्षक (जीडी)
रिनचेन दोर्जे, निरीक्षक (जीडी)
बबलू नाथ, सब इंस्पेक्टर (जीडी)
राजबीर सिंह, एएसआई (जीडी)
मोती राम, हेड कांस्टेबल (दर्जी)
नरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर (जीडी)
ITBP के महानिदेशक संजय अरोड़ा ने देश के प्रति ईमानदार और समर्पित सेवाओं के लिए पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और जवानों को बधाई दी है।