Summer Tips: भीषण गर्मी से बचने में मदद करेगा गोंद कतीरा, जानें इसके ढेरों फायदे
इस साल की भीषण गर्मी से बचना चाहते हैं तो गोंद कतीरा का सेवन शुरू कर दें। फायदे जानने के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नई दिल्लीः राजधानी समेत अन्य राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जरूरत है अपने शरीर को ठंडा रखने की, जिसके चलते कई लोग पानी का सेवन अधिक करते हैं जो कि सही भी है, लेकिन पूरी तरह से नहीं। भीषण गर्मी के चलते कई सारी समस्या खड़ी हो जाती है, जो शरीर को काफी नुकसान करता है।
डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, भीषण गर्मी से होने वाली समस्या से राहत पाने में केवल पानी ही सहायक नहीं होगा, आपको कुछ और भी करना होगा। ऐसे में आप गोंद कतीरा का भी सेवन कर सकते हैं। गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता है और इसके अलावा कई अन्य फायदे भी देता है।
ज्यादातर लोगों को गोंद कतीरा के बारे में नहीं पता होता है। आज हम आपको इसे फायदे के अलावा इसका सेवन कैसे करना है इसके बारे में बताएंगे। यदि आप गर्मियों में इसका सेवन करते हैं तो आपको सभी समस्याओं से राहत मिलेगी।
गोंद कतीरा के फायदे
1. गोंद कतीरा शरीर को अंदर से ठंडक देता है और गर्मी को कम करना है। यह एकदम प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा रखता है।
यह भी पढ़ें |
Summer Tips: गर्मियों में कमाल का है ये एक फल, शरीर को मिलेंगे गजब के फायदे
2. गर्मियों में अक्सर हीट स्ट्रोक के मामले देखने को मिलते हैं। ऐसे में गोंद कतीरा हीट स्ट्रोक से बचाकर रखता है।
3. गोंद कतीरा एक ऊर्जा का स्त्रोत है जिसके सेवन से बॉडी को एनर्जी मिलती है। इसमें मौजूद खनिज और शर्करा शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
4. गोंद कतीरा इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे गर्मी में कमजोरी महसूस नहीं होगी।
5. गोंद कतीरा पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है जिससे लगभग सारी समस्याएं दूर हो जाएगी।
यह भी पढ़ें |
Weight Loss Tips: वजन को तेजी से घटाने में कारगार साबित होगा ये इंग्रेडिएंट, जानें सेवन करने का सही तरीका
6. इसके अलावा गोंद कतीरा बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी सहायक होता है। आप इसे गर्मियों में शर्बत में मिलाकर भी पी सकते हैं।
नोट करने वाली बातः आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोंद कतीरा शरीर के लिए जितना फायदेमंद है, इसका उतना ही नुकसान भी है। गोंद कतीरा का अधिक सेवन करने से पाचन भी खराब हो सकता है।