दुल्हन के घर की जगह थाने पहुंची बरात, एक फोन कॉल ने उड़ाए सबके होश

डीएन ब्यूरो

घर में मेहंदी व संगीत कार्यक्रम चल रहा था। सहेलियां दुल्हन के हाथों में मेहंदी रचा रहीं थीं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

प्रतीकात्मक छवि
प्रतीकात्मक छवि


अलीगढ़: जनपद के थाना रोरावर क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार बेटी के निकाह की तैयारियों में जुटा था। घर में मेहंदी की रस्म निभाई जा रही थी। इसी दौरान 3 अप्रैल रात को पहुंची एक फोन कॉल ने दुल्हन पक्ष के होश उड़ा दिए। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार दूल्हा पक्ष ने निकाह से एक दिन पहले दहेज में कार मांग ली। यह भी कहा कि बरात बुलानी है तो पहले कार का इंतजाम कर लो, नहीं तो निकाह नहीं करेंगे। दहेज का सामान वापस भेज रहे हैं..। कुछ ही देर में दहेज का सामान वापस दुल्हन पक्ष के पास पहुंच गया। शुक्रवार को न दूल्हा पहुंचा और न बरात।

फोन कॉल से मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें | Meerut SSP Action: पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी! भड़के SSP; प्रभारी पर गिरी गाज

थाना रोरावर क्षेत्र के महफूजनगर निवासी एक महिला के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता शाहजमाल निवासी एक युवक के साथ तय किया था। 4 अप्रैल को बरात आनी थी। उन्होंने दहेज का सामान दूल्हे के घर भिजवा दिया। 3 अप्रैल को घर में मेहंदी व संगीत कार्यक्रम चल रहा था। सहेलियां दुल्हन के हाथों में मेहंदी रचा रहीं थीं। बरात के स्वागत-सत्कार के लिए हलवाई पकवान बनाने में जुटे थे। इसी बीच दूल्हा पक्ष से फोन आया कि निकाह बाद में होगा पहले उन्हें कार चाहिए। अगर बरात बुलानी है तो कार देनी होगी, नहीं तो बरात नहीं आएगी।

यह बात सुनकर दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। उन्होंने मजबूरी को दर्शाते हुए दहेज में कार देने में असमर्थता जताई। इस बीच फोन काट दिया गया। आरोप है कि रात दो बजे दूल्हा पक्ष ने दहेज के सामान को कैंटर गाड़ी में भरकर वापस भेज दिया। आरोप है कि मान मनौव्वल के बाद भी दूल्हा पक्ष शुक्रवार को बरात लेकर नहीं पहुंचा। 

थाने पहुंची बरात 

यह भी पढ़ें | Meerut में पत्नी की ड्रम वाली धमकी से धबराया पति, भागा-भागा पहुंचा थाने

बरात लेकर आए पिता पुत्र को थाने में छह घंटे बिताने पड़ गए। दहेज में कार मांगना उनके लिए भारी पड़ गया। लड़की पक्ष ने किसी और लड़के से दुल्हन की शादी करा दी। रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल निवासी मुन्ने खां की बेटी का रिश्ता वहीं के रहने वाले ममसाद के पुत्र शाहबाज से तय हुआ था। एसएचओ शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि कानूनी कार्रवाई को कोई शिकायत नहीं आई थी। विवाद ना हो, इसलिए शादी होने तक लड़का और उसके पिता को थाने लाए थे। 










संबंधित समाचार