UP News: देवरिया के घनानंद शर्मा की मौत, जानिए परिवार वालों ने किस पर जताया शक

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना घटी। जहां बेलवा दुबौली गांव के निवासी घनानंद शर्मा का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

घनानंद शर्मा
घनानंद शर्मा


देवरिया: एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा दुबौली गांव में शनिवार की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां गांव के निवासी 55 वर्षीय घनानंद शर्मा का शव पुलिया के पास पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वह घर बनाने के लिए कंडा काटने बंधे के पास गए थे। लेकिन कुछ देर तक वापस नहीं लौटे जिसके बाद परिवार के सदस्य पहुंचे तो देखा कि उनका शव पड़ा है, जिसे देखकर परिवार में सनसनी फैल गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, परिवारवाले घनानंद शर्मा का इंतजार कर रहे थे, सोचकर कि वह जल्द ही घर लौटेंगे और छप्पर का काम पूरा होगा। लेकिन जब उन्हें मौत की खबर मिली, तो पूरे परिवार के साथ-साथ गांव में भी मातम का माहौल छा गया। हालांकि परिवार वालों का शक है कि, कंडे काटते समय किसी जहरीले जंतु के काटने से घनानंद की मौत हुई है।  

यह भी पढ़ें | देवरिया में चोरी, मुबंई से पकड़वा दिया चोर, देखिये चौंकाने वाला खुलासा

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घनानंद शर्मा का कंडे काटते समय संभवत: किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत हुई है, हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। 

यह भी पढ़ें | मौत के बाद भी ऐश, जानिये देवरिया का ये गजब मामला, दिये जांच के आदेश










संबंधित समाचार