Uttar Pradesh: सुल्तानपुर में आप का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

डीएन ब्यूरो

यूपी के सुल्तानपुर में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

सुल्तानपुर में आप का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
सुल्तानपुर में आप का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार


सुल्तानपुर: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के गृह जनपद सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने यहां पूर्व जिलाध्यक्ष महमूद खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महमूद खान ने संगठन से जुड़ी एक महिला के साथ न सिर्फ संबंध बनाया बल्कि महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया  है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

सुल्तानपुर में आप का पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार महमूद खान की गिनती आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में होती रही है। उसकी सक्रियता का नतीजा रहा जो पार्टी ने कुछ साल पहले उसे जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। बीते एक जून को महमूद ने इस्तीफा दे दिया।

जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर क्षेत्र की रहने वाली और पार्टी संगठन से जुड़ी एक महिला ने हिंदू संगठनों के जरिए महमूद पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने आरोप लगाया कि महमूद ने पहले उसके साथ दोस्ती बढ़ाई और उसके बाद अवैध संबंध बनाए। इतना ही नहीं पीड़ित महिला को जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें | Lucknow: यूपी में मौत के सौदागर को आखिरकार सिखाया गया ये सबक

महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी लंबे समय से महिला का मान मनौवल कर रहा था। 

पीड़ित महिला ने हिंदू संगठन का सहारा लिया। जिसके बाद रविवार को हिंदू संगठन के साथ मिलकर पीड़ित महिला ने नगर कोतवाली पहुंचकर मामले से पुलिस को अवगत करवाया। 

एएसपी सुल्तानपुर ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महमूद खान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया साथ ही मेडिकल के लिए भेज विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे आरोपी पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच होती है सारे आरोप निराधार पाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें | Sonbhadra: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार

महमूद ने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और समाज में गहरी पैठ के चलते उन्हें राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है।  उनकी माने तो उनके पास भी तमाम ऐसे साक्ष्य हैं जिससे उसकी इज्जत का सकती है, लेकिन मैं लड़की जाति का सम्मान करता हूं लिहाजा ऐसा नहीं करूंगा। 

सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:

 










संबंधित समाचार